Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ओले गिरे, बिजली गिरने से एक की मौत:सुबह और शाम को झमाझम बारिश, आंधी के साथ छाईं काली घटाएं; गर्मी से मिली राहत

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। तड़के हुई बारिश के बाद दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। इस दौरान जमकर बादल भी गरजे। सुबह हुई बारिश के दौरान बाह के धोबई गांव में एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पेड़ पर गिरी बिजली से पेड़ में भी दरार आ गई। झमाझम बारिश की 3 तस्वीरें… सुबह गिरी आकाशी बिजली गुरुवार तड़के से ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह लगभग 5 बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। कहीं धीमी तो कहीं हल्की बारिश हुई। बाह के धोबई गांव में आकाशीय बिजली गिरी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है, गांव का ही रहने वाला महेश खेतों पर जा रहा था। तभी हल्की बारिश शुरू हो गई। वह बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिरी। इससे पेड़ में तो दरार आ ही गई, पेड़ के नीचे खड़े महेश भी बिजली की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं, बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। लगभग आधा घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार सुबह का मौसम सुहाना हो गया। दिन के तापमान में 4°C से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी की भी संभावना है। शुक्रवार को भी आंधी और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.1°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहा था। जबकि गुरुवार सुबह का तापमान लगभग 27°C रहा। जानिए 13 दिनों की तापमान की स्थिति… बुधवार से मौसम में बदलाव बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। तेज ठंडी हवाओं के साथ ही बुधवार सुबह लगभग 10 बजे तेज बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी के प्रकोप से राहत मिली। दिनभर बादल छाये रहे। शाम को भी हल्की चली। गुरुवार तड़के लगभग 4 बजे के बाद ही एक बार फिर से बादल घिरने लगे। बादल गरजने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। सुबह लगभग 5 बजे के आसपास आधा घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से थोड़ी और राहत मिली। गर्मी ने कर दिया था बेहाल इससे पहले मंगलवार तक आगरा भीषण गर्मी की चपेट में था। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया था। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 25 अप्रैल को तो दिन का तापमान 44.5°C पहुंच गया था। तेज धूप स्किन को जला दे रही थी। इससे बचने के लिए लोग चेहरे पर गमछा लपटें नजर आ रहे थे। बहुत से लोग दिन में छाता लेकर निकल रहे थे। मगर, बुधवार को हुई बूंदाबांदी और गुरुवार तड़के हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत है। ये है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाये रह सकते हैं। 1 मई को दिनभर बादल छाये रह सकते हैं। 2 मई को फिर से बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद एक बार फिर से गर्मी अपना असर दिखाएगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 59 श्रमिक बेटियों का सामूहिक विवाह:मंडल मुख्यालय पर कल होगा आयोजन, मऊ से जाएंगी बेटियां
    Next Article
    सिद्धार्थनगर डीएम ने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, भुगतान में देरी पर सख्त चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment