Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में काले बादल छाए, दोपहर में बूंदाबांदी:न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C कम, 29 मार्च तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में सोमवार सुबह से काले बादल छाये हुए थे। दोपहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया है। 29 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 26, 28 और 29 मार्च को बारिश की संभावना है। इस बार मार्च में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ नहीं है। सोमवार को भी सुबह से बादल छाये हुए हैं। मौसम सुहाना हो गया है लेकिन इसके साथ ही हल्की गुलाबी का सर्दी का अहसास भी हुआ। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C कम रहा। दिन में बूंदाबांदी की संभावना है। सुबह का तापमान लगभग 16°C रहा। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 3.4°C अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बाद तापमान में काफी बढ़ोत्तरी होगी। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… सोमवार सुबह का मौसम सोमवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। हल्की सर्दी का अहसास भी हुआ। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद आगरा का मौसम बदला हुआ है। अचानक से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई थी। मार्च में भी सर्दी का अहसास करा दिया। तब से मौसम खुला नहीं है। रविवार को दिन में धूप जरूर निकली थी लेकिन शाम को फिर से बादल छाये गए थे। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और सोमवार को बादल छाये रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। मगर, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ेंगे। आने वाले दिनों में गर्मी का अहसास होने लगेगा। अगले सप्ताह से गर्मी बढ़ सकती है। फिलहाल बारिश और आंधी को लेकर मौसम विभाग का कोई अलर्ट नहीं है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रीम प्रोजेक्ट शिव मंदिर कॉरिडोर पूरा हो रहा:विधायक अमन गिरि बोले- 200 एकड़ में 40 फैक्ट्रियां लगेंगी, 2027 में लड़ेंगे और जीतेंगे
    Next Article
    शिवसेना ने झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकान मांगे:डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, अपात्रों को आवास योजना का लाभ देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment