Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गणेश पंडाल पर 25 युवकों ने किया पथराव:माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े; इलाके में पुलिस तैनात

    19 hours ago

    2

    0

    आगरा के सदर थाना क्षेत्र की शहजादी मंडी में रविवार रात करीब 11 बजे गणेश पंडाल पर पथराव और मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि करीब 20-25 युवक लाठी-डंडे लेकर पंडाल पहुंचे और वहां बैठे युवकों पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी प्रवीण अग्रवाल के मुताबिक, शनिवार रात गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में जागरण का कार्यक्रम था। इसी दौरान कुछ बाहरी युवक स्थानीय लड़कों से विवाद करने लगे। लोगों ने उन्हें कई बार समझाकर वहां से जाने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर रविवार रात करीब 25 युवक पंडाल पर पहुंचे। इनके हाथों में लाठी-डंडे थे। युवकों ने पंडाल में बैठे लोगों से मारपीट की और सड़क पर पथराव शुरू कर दिया। 3 तस्वीरें देखिए… लोगों के जुटने पर दोनों तरफ से हुआ पथराव हमले और पथराव की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। भीड़ को आता देख हमलावर भागने लगे। इस दौरान लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि पकड़े गए युवकों में कुछ ऐसे भी हैं, जो इससे पहले रकाबगंज और कैंट क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान हुए विवाद में शामिल रहे हैं। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। दो युवक हिरासत में, अन्य की तलाश घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पकड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर स्थिति नियंत्रण में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रेमिका के पति पर मर्डर का आरोप, वारदात के बाद हत्यारे की तलाश
    Next Article
    क्रिकेटर मो. शमी अमरोहा से चुनाव लड़ सकते हैं:जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद लग रहे कयास; भाई बोले- मुझे नहीं पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment