Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बच्चे की मौत पर हंगामा:सशक्त पीली सेना का हॉस्पिटल पर प्रदर्शन, कार्रवाई और मुआवजे की मांग

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा के शहीद नगर निवासी सलमान के बेटे की कथित गलत इलाज के चलते हुई मौत के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर सशक्त पीली सेना के कार्यकर्ताओं ने मोहनिया हॉस्पिटल शंकर ग्रीन के करीब फतेहाबाद रोड आगरा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शबाना खंडेलवाल ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अस्पताल में बच्चे का इलाज लापरवाही से किया गया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। साथ ही, अस्पताल प्रशासन पर परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मौके पर शबाना खंडेलवाल ने कहा-यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। एक मासूम की जान चली गई और अस्पताल प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर AIIMS की ओपीडी कल बंद रहेगा:मरीजों को नई तारीख दी जाएगी, मोबाइल पर मिलेगा मैसेज
    Next Article
    चुनरी फंसने से बाइक से गिरी छात्रा की मौत:हाथरस में स्कूल से घर लौटते समय पिछले पहिए में फंसने से संतुलन बिगड़ने से गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment