Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा:आवारा गोवंश से टकराई कार, वाहन क्षतिग्रस्त

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक कार अचानक सामने आए आवारा गोवंश से टकरा गई। हादसे में गोवंश की मौत हो गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच गया। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… हिमाचल जा रहा था परिवार घटना एक्सप्रेसवे के 27वें किलोमीटर पर हुई, जहां लखनऊ की ओर से आ रही कार के सामने अचानक गोवंश आ गया। चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और टक्कर हो गई। जहां हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी मनोज कुमार कार से सपरिवार अयोध्या से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में उनकी पत्नी और बच्चे भी सवार थे। इसी बीच गाड़ी के सामने एक गौवंश आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, वाहन में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यूपीडा ने संभाला मोर्चा घटना के बाद यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर चौकी लुहारी पर खड़ा कराया गया। मनोज कुमार के परिवार को उनके साथ चल रही दूसरी गाड़ी में सवार रवि कुमार अपने साथ ले गए, जिससे वे सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। गोवंश को किया दफन मृत गोवंश को यूपीडा की जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदकर दफनाया गया, ताकि मार्ग पर कोई बाधा न बने। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह सुचारू रहा और किसी प्रकार की लंबी जाम की स्थिति नहीं बनी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में दो सगे भाइयों की बेरहमी से पिटाई:पुरानी रंजिश में दूसरे समुदाय के युवकों ने घेरा, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    महाष्टमी पर 75 झांकियों संग निकलेगी माता की शाभोयात्रा:प्रजापति समाज द्वारा निकाली जा रही दक्ष कन्या मां भगवती की यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment