Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा कलेक्ट्रेट में युवक ने निर्वस्त्र होकर किया हंगामा:पुलिस कर रही पूछताछ, लोग बोले- मानसिक संतुलन ठीक नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर एक युवक ने निर्वस्त्र होकर हंगामा किया। युवक का आरोप था कि पुलिस उसके मामले की सुनवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। सोमवार को शाहगंज निवासी युवक डीसीपी कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके मामले में गलत रिपोर्ट दर्ज की है। युवक ने बताया कि रिपोर्ट किसी किरन के नाम से दर्ज है, जबकि वह खुद लड़का है। इस दौरान उसने अपने कपड़े उतार दिए और कार्यालय के बाहर निर्वस्त्र होकर खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे कपड़े पहनने और शांत होने के लिए समझाया, लेकिन युवक हंगामा करता रहा। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि युवक पहले भी ऐसे कदम उठा चुका है और उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को शांत किया और उसके बयान दर्ज कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक कपिलदेव या कोई और:सपा से जिया चौधरी या दीप्ति पाल, बसपा-कांग्रेस से कौन पसंद है ?
    Next Article
    जनसुनवाई में विद्युत नियामक आयोग के सामने रो पड़े पार्षद-पति:उद्यमी बोले- 1912 मिलता नहीं, मीटर खराब बताकर भेज दिया 57 लाख का बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment