Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के फाउंड्री नगर में लगी आग, हुआ ब्लास्ट:घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, गेल गैस लिमिटेड ने की मॉकड्रिल

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित फाउंड्री नगर सैटलाइट बस डिपो में मंगलवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी जैसे हालात नजर आए। डिपो परिसर में आग लगने और गैस रिसाव की स्थिति बनती दिखाई दी, कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए और सुरक्षा टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। हालांकि, कुछ ही देर में स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि गैस पाइपलाइन सुरक्षा को परखने के लिए GAIL Gas Limited की ओर से आयोजित मॉकड्रिल थी। दरअसल, इस अभ्यास के तहत पूरी स्थिति को वास्तविक घटना की तरह प्रस्तुत किया गया था। जैसे ही ‘घटना’ की सूचना दी गई, रेस्क्यू टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। फायर सेफ्टी यूनिट ने आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया, वहीं अन्य टीमों ने क्षेत्र को घेरते हुए (कॉर्डनिंग) आम लोगों की आवाजाही रोक दी। गैस रिसाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पाइपलाइन के स्रोत को चिन्हित कर उसे नियंत्रित करने की प्रक्रिया भी मौके पर दिखाई गई। मॉकड्रिल के दौरान कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप ट्रेनिंग दी गई। उन्हें बताया गया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय तय प्रोटोकॉल के तहत कैसे त्वरित और प्रभावी कदम उठाने हैं। प्राथमिक सुरक्षा उपाय, उपकरणों के इस्तेमाल और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। अभ्यास के चलते कुछ समय के लिए डिपो परिसर में गतिविधियां सीमित रहीं, लेकिन पहले से दी गई सूचना के कारण किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं फैली। स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर मौजूद रहीं और पूरे घटनाक्रम की निगरानी करती रहीं। अधिकारियों के अनुसार, टीटीजेड क्षेत्र में गैस पाइपलाइन नेटवर्क की बढ़ती पहुंच को देखते हुए इस तरह की मॉकड्रिल बेहद जरूरी हैं। यह अभ्यास आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने और किसी भी संभावित हादसे को समय रहते रोकने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छाता सीट पर भाजपा से पहली पसंद भानु प्रताप सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार लोक मणिकांत जादौन, बसपा से नरेंद्र गुर्जर; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज:औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बोले, यह सिर्फ सड़क नहीं, नए उत्तर प्रदेश की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment