Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के एत्मादपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर और हाईवे पर फ्लाई ओवर की मांग, पुलिस ने रास्ते में रोका

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के एत्मादपुर में नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज और स्मार्ट मीटर समेत कई समस्याओं को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले किसानों ने हाईवे घेरने का ऐलान किया था। इसी के तहत दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान हाईवे की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने रास्ते में किसानों को रोक दिया। पुलिस और किसानों के बीच तकरार भी हुई। दो दिन पहले बरहन तिराहे में एक्सीडेंट में महिला की मौत के बाद फ्लाई ओवर की मांग की मांग ने जोर पकड़ा। इसको लेकर सिस्टम सुधरेगा संगठन ने 30 अप्रैल को प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसके तहत बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण घेराव के लिए निकले। हालांकि, प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था। नगर एत्मादपुर सीमा के पास, बरहन रोड पर पुलिस ने हाइड्रा और बुलडोजर लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह, एसीपी एत्मादपुर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली बहस के बाद भी जब समाधान नहीं निकला, तो नाराज किसान और ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने वहीं फर्श बिछाकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी प्रमुख समस्याओं खासतौर पर नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों का समाधान दो महीने के भीतर किया जाएगा। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-तूफान आने वाला है:ईरान बोला- अमेरिकी नाकाबंदी फेल होगी; कच्चे तेल की कीमत $126 प्रति बैरल पहुंची
    Next Article
    ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप:कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, डीएम से दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment