Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के बाल योगी कल सपा में होंगे शामिल !:दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव की मौजदूगी करेंगे ज्वाइन

    9 hours ago

    1

    0

    समाजसेवी के रूप में सक्रिय बाल योगी उर्फ लव पंडित समाजवादी पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। 15 नवंबर को दलित सम्मेलन के दौरान वे सपा में शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सियासी पारी की शुभारंभ करेंगे। बाल योगी आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से टिकट की भी दावेदारी कर सकते हैं। पिछले दिनों भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर बाल योगी काफी चर्चा में रहे थे। अब विस्तार से पढ़िए... आगरा में गरीब सेना के नाम से संगठन चलाने वाले बाल योगी पिछले कई साल से सामाज सेवी के रूप में सक्रिय हैं। पहले टोरंट पॉवर के खिलाफ अभियान चलाया और फिर शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं को उठाकर चर्चा में आए। बारिश के दौरान जलभराव में नाव चलाकर सरकार पर कटाक्ष कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब वे सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा कि 15 नवंबर को आगरा के GIC मैदान पर होने जा रहे दलित सम्मेलन के दौरान वे सपा दामन थामेंगे। दलित सम्मेलन में करेंगे ज्वाइन सपा के सूत्रों के अनुसार, बाल योगी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लेंगे। इसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। बाल योगी की सपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हो चुकी है। वे दक्षिणी विधानसभा सीट से सपा की ओर से टिकट की दावेदारी भी सकते हैं। कई जिलों से आएंगे दलित समाज के लोग बता दें कि आगरा के GIC मैदान पर रविवार को दलित सम्मेलन होने जा रहा है। ये वेस्ट यूपी का सम्मेलन है। इसमें कई जिलों के दलित समाज के लोग शामिल होंगे। सपा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन इस कार्यक्रम के संयोजक हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में सेवा और सहयोग का दिया संदेश:जिला जज हरवेंद्र सिंह बोले- सामर्थ्य के अनुसार सामाजिक कार्यों में सभी करें सहयोग
    Next Article
    आगरा में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज की स्वर्ण जयंती:9 छात्र और एक शिक्षिका से शुरू हुआ था सफर, खास अवसर पर सम्मानित हुए पूर्व प्राचार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment