Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा डीपीएस मामले में आरोपी छात्र पर एफआईआर:पंच मारकर 10वीं के स्टूडेंट के तोड़ दिए थे 3 दांत

    13 hours ago

    2

    0

    आगरा में डीपीएस शास्त्रीपुरम में पढ़ने वाले 10वीं के 2 छात्रों में मारपीट हो गई। एक छात्र ने दूसरे के मुंह पर कई पंच मारे। उसके 3 दांत तोड़ दिए, जबड़े में भी चोट आई है। उसके मुंह से खून निकलने लगा। इस घटना के तीन दिन बाद अब पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज न होने पीड़ित छात्र के पिता ने डीएम से मुलाकात की थी। डीएम ने स्कूल के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया था। 25 अप्रैल को डीपीएस में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र का दूसरे छात्र ने मुंह पर पंच मारकर दांत तोड़ दिए थे। घायल छात्र के पिता पीयूष मल्होत्रा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने बताया- मेरा बेटा डीपीएस शास्त्रीपुरम में 10वीं क्लास में पढ़ता है। शनिवार को बेटा स्कूल गया था। सुबह साढे़ 7 बजे स्कूल से फोन आता है कि बेटे के हल्की चोट लग गई है। उसे स्कूल से ले जाएं। जब मैं स्कूल पहुंचा तो देखा बेटे के मुंह से खून निकल रहा था। स्कूल की आया बेटे को पकड़कर बैठी थी। मुंह में रूई ठूंसी हुई थी। उसे फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी। बेटे की हालत देखकर मैं घबरा गए। बेटे के क्लास में एक लड़के ने मुंह पर पंच मार दिया। इससे उसके 3 दांत टूट गए हैं। उसके जबडे़ में भी चोट है। पिता बोले- बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा, इलाज नहीं कराया पीयूष मल्होत्रा ने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए कहा- आगरा डीपीएस में मेरे बच्चे का ये हाल हुआ है। प्रशासन और सोशल मीडिया के लोगों से भीख मांगता हूं कि आप इस वीडियो को फारवर्ड कर दीजिए। स्कूल की तरफ से घोर लापरवाही बरती गई। उन्होंने बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दी। बच्चा दर्द से चिल्ला रहा था। उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाए, फोन कर कह रहे हैं कि हल्की चोट लग गई है। उसे ले जाएं। स्कूल में बेटे को चोट लगने के बाद प्रिंसिपल ने बच्चे का हाल चाल तक नहीं पूछा। ये लाखों रुपए की फीस लेते हैं, लेकिन थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ये पैरेंट्स को केवल दुधारू गाय समझते हैं। कल डीएम से की थी मुलाकात पीड़ित छात्र के पिता ने कार्रवाई न होने पर सोमवार को डीएम मनीष बंसल से मुलाकात की थी। डीएम ने स्कूल के खिलाफ जांच के लिए कमेटी बनाने की बात कही थी। हालांकि घटना के 3 दिन बाद पुलिस ने देर रात आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पीड़ित के पिता ने एफआईआर में लिखा है कि उनके बेटे के तीन दांत टूट गए हैं। बेटा तीन महीने तक कुछ नहीं खा सकेगा। डर के चलते वो स्कूल जाने से डर रह है। वो मनोवैज्ञानिक रूप से संतुलित भी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग, VIDEO:लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, 1घंटे देरी से पहुंची दमकल टीम
    Next Article
    सलोन विधानसभा में भाजपा विधायक अशोक कोरी पहली पसंद:सपा से देवेंद्र भीमराज, BSP से स्वाति कुमारी पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए कौन सी पार्टी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment