Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी कार्यकत्री फूलन देवी सेवानिवृत्त:अकबरपुर में 25 वर्षों की सेवा के बाद सम्मानपूर्वक विदाई समारोह हुआ

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र स्थित पीएम श्री बांढापुर आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री फूलन देवी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी 25 वर्षों की सेवा के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, आशा बहुएं, एएनएम, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कंचन यादव, सुमन यादव, सुरेखा यादव, दिव्या सक्सेना, दिनेश चंद्र पाठक, उमा देवी, राजाबेटी, सविता द्विवेदी, छुन्नी देवी, सुनीता देवी और लक्ष्मी देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। उपहार भेंट कर सम्मानित किया वक्ताओं ने फूलन देवी के 25 वर्षों के सेवाकाल, समर्पण और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने बताया कि फूलन देवी ने अपने कार्यकाल में बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में फूलन देवी को फूल-मालाएं और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बैंड-बाजे के साथ उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीलू सत्यार्थी बोलीं- सपा की सरकार बनाना उनका लक्ष्य:अखिलेश यादव को CM बनाना है, PDA पर करेंगी काम
    Next Article
    जनगणना प्रशिक्षण में 173 कर्मियों ने ली ट्रेनिंग:3 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रगणक-सुपरवाइजर को ऐप उपयोग, फील्ड कार्य की बारीकियां सिखाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment