Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग से 8 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख:बाराबंकी के लसोरवा गांव में कौओं के टकराने से हुआ शॉर्ट सर्किट, लाखों का नुकसान

    3 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी के जैदपुर क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5 बजे अचानक लगी आग ने किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में राख कर दी। लसोरवा गांव के पास गेहूं के खेतों में भड़की आग ने करीब आठ बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटों के सामने सब बेबस नजर आए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। करीब आठ बीघा फसल जलने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। देखिए कुछ तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला जैदपुर क्षेत्र में लसोरवा गांव के पास खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल में गिर गई और आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में कई किसानों के खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ लोग बाल्टियों से पानी डाल रहे थे, तो कुछ झाड़ियों को काटकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, आग ने विकराल रूप ले लिया था और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। सूखी फसल होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में कई किसानों के खेत इसकी चपेट में आ गए। आठ बीघे फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान सूचना पर पहुंची करीब 20 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस अग्निकांड में मयाराम, गोकरण और धर्मानंद समेत अन्य किसानों की करीब आठ बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस आग में गोकरन, भगवानदीन, धर्मानंद, भयाराम, लल्लूराम, मशाराम, लालू प्रसाद और मथुरा प्रसाद सहित कुल आठ किसानों की करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। मुआवजे की मांग, राजस्व टीम ने शुरू किया सर्वे घटना के बाद किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम वर्मा, पंकज मिश्रा और अन्य कर्मियों ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं, लेखपाल शिवम वर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। कौओं के लड़ने से हुआ शॉर्ट सर्किट विद्युत विभाग के अवर अभियंता परवेज हुसैन मिर्जा ने बताया कि बिजली लाइन पर कौओं के आपस में लड़ने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल में गिर गई, जिससे आग लग गई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में विभाग की कोई लापरवाही नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ के नए एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा:संवेदनशील इलाकों में किया पैदल गश्त, ट्रैफिक जाम-अतिक्रमण पर दिए निर्देश
    Next Article
    IPL में LSG vs DC:लखनऊ ने 14 ओवर में 6 विकेट गंवाए, एनगिडी ने पूरन को बोल्ड किया; मार्श-पंत भी आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment