Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्र संग मारपीट:लहुलुहान हुए छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुलपति ने दिए डिबार के आदेश

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में बी-फार्मा छात्र आकाश पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़ित के अनुसार गणेश मंदिर के पास कुछ छात्रों ने उसे घेरकर मारपीट की, जिसमें उसका सिर फट गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है, जबकि छात्र ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित छात्र का आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले बीटेक छात्र रविंद्र, आलोक और डी-फार्मा छात्र आकाश पिछले कई दिनों से उसे धमका रहे थे। उसने कहा कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उसे घेरकर धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित छात्र पहले भी हॉस्टल में दबंगई, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं और कई छात्रों को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उसके मुताबिक, हॉस्टल में लंबे समय से इनका खौफ बना हुआ था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मारपीट के बाद पीड़ित ने अपना वीडियो जारी कर पूरी घटना का जिक्र किया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और कैंपस में छात्रों के बीच नाराजगी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। मामले पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और डिबार करने की बात कही गई है। घटना के बाद कैंपस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यदि पहले शिकायतों पर ध्यान दिया जाता, तो ऐसी घटना टाली जा सकती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे पवन सिंह और अदिवि शेष:आज रात रिलीज होगा ‘टचबडी’ सांग, बोले- खुद को पूरी तरह झोंक दिया
    Next Article
    बच्चों ने पारंपरिक तरीके से पहली बार की लिखावट:सेंट जोसेफ में आयोजित 'लेटर स्टार्ट फंक्शन' में परफॉर्मेंस से जीता दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment