Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक:हरदोई में न्यायिक अधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे पर दिया जोर

    4 hours ago

    2

    0

    हरदोई में 09 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला न्यायालय परिसर में हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य लोक अदालत को सफल बनाना था। बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रीता कौशिक के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा वर्मा ने की, जिसमें सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों ने भाग लिया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव काव्या सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। काव्या सिंह ने न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निपटाने के लिए सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा वर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए लंबित मामलों की सूची तैयार की जाए और संबंधित पक्षकारों को समय पर सूचित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले, एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए 07, 08 और 09 मई 2026 को विशेष लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी। इन विशेष लोक अदालतों में चेक बाउंस से संबंधित सुलह योग्य मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। बैठक में सिविल जज सीनियर डिवीजन स्मिता गोस्वामी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराग यादव, ऋचा शर्मा, सचिन वर्मा, सिविल जज पूर्वी कीर्ति सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी चौधरी, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी लवलेश कुमार और विशाल दीक्षित सहित कई अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने, अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने और आमजन को सुलह-समझौते के माध्यम से शीघ्र न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी अधिकारियों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सेना का फर्जी नायब सूबेदार अरेस्ट:नौकरी के नाम पर युवकों से ठगी करता, मिलिट्री इंटेलीजेंस से मिला इनपुट
    Next Article
    Sunny Deol हुए इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग में बिजी, 21 साल छोटी हीरोइन संग करेंगे रोमांस, अलग अंदाज में आएंगे नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment