Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8वें उर्से ताजुश्शरिया की तैयारियां तेज:प्रशासन ने सुरक्षा-सुविधाओं के लिए बनाई व्यापक रणनीति

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में 24 और 25 अप्रैल को होने वाले 8वें उर्से ताजुश्शरिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन और आयोजन समिति ने इस धार्मिक आयोजन को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कमर कस ली है। विकास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई। यह बैठक क़ाज़ी-ए-हिंदुस्तान और जिलाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में हुई। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), उर्स प्रभारी सलमान मिया, जमात के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य लाखों ज़ायरीनों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल प्रदान करना था। नगर निगम को उर्स क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने, कूड़ा निस्तारण के लिए अतिरिक्त संसाधन तैनात करने और जलभराव की समस्या से निपटने के निर्देश दिए गए। पेयजल, अस्थायी शौचालय और साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बैकअप प्लान तैयार रखने के निर्देश मिले हैं। जनरेटर, त्वरित मरम्मत दल और ओवरलोडिंग रोकने के लिए निगरानी टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। पुलिस विभाग को उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। एक कंट्रोल रूम स्थापित कर हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस और आपात सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़कों की मरम्मत और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करेगा। फायर ब्रिगेड को अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। रेलवे, रोडवेज और एयरपोर्ट प्रशासन को भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उर्स कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य डॉ. मेहंदी हसन, हाफिज इकराम, मौलाना इंतिज़ार, शमीम अहमद और अब्दुल्लाह रज़ा खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में आरक्षी की सड़क हादसे में मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई
    Next Article
    DPSG ने नया शेड्यूल जारी किया:प्री-नर्सरी से 12वीं तक अलग समय, शनिवार को सीमित कक्षाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment