Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    72 घंटे बाद भी 200 गांवों में बिजली गुल:अमेठी में आंधी से 1100 खंभे टूटे, मरम्मत कार्य जारी, लोग बेहाल

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान के 72 घंटे बाद भी तिलोई,गौरीगंज,जगदीशपुर,बाजारशुकुल और सिंहपुर के 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे करीब एक लाख से अधिक लोग उमस और भीषण गर्मी से बेहाल हैं। पानी का संकट गहरा गया है और घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। शुक्रवार शाम तक विद्युतकर्मियों ने इस आपदा में टूटे 1100 खंभों में से 250 से अधिक को लगा दिया है।इसके साथ ही 95 क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों में से 25 ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 75 प्रतिशत आपूर्ति शुक्रवार देर रात तक बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष आपूर्ति शनिवार देर शाम तक बहाल होने की संभावना है। पनियार उपकेंद्र के जेई अशोक पाल ने बताया कि देर शाम तक कुछ फीडरों की आपूर्ति चालू कर दिया गया। जिन फीडरों पर ज्यादा पोल टूटे हैं, वहां शनिवार देर शाम तक ही आपूर्ति बहाल हो पाएगी। बुधवार की आंधी से महोना, बाजारशुकुल और सत्थिन विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई थी। 48 घंटे बाद भी महोना और सत्थिन उपकेंद्रों से बिजली बहाल नहीं हो सकी है। बाजारशुकुल उपकेंद्र से जुड़े पाली और उरेरमऊ क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंता सद्दाम हुसैन ने बताया कि पाली व उरेरमऊ की ओर 12 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां 25 केवीए के पांच और 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है।सत्थिन उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार के अनुसार,हाईटेंशन लाइन के 87 और एलटी लाइन के 110 खंभे टूट गए हैं। सत्थिन में 25 केवीए के चार और 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। महोना उपकेंद्र क्षेत्र में भी एलटी लाइन के 44 पोल टूटे हैं और पांच ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार, बिजली न होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ है और कई कारखाने बंद पड़े हैं। बिजली विभाग जिले के अलग-अलग इलाकों में गिरे हुए खंभों को लगाकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने का प्रयास कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर इस्कॉन को मिला उत्तर भारत का पहला रोबोटिक हाथी:एक्ट्रेस श्रिया सरन की भेंट, 500 किलो वजन; रबर-फाइबर और फोम से बना
    Next Article
    कासगंज ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रदेश में अव्वल:ऑनलाइन प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में फिर पाया प्रथम स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment