Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 साल के मौलाना ने किशोर से किया कुकर्म, VIDEO:पुलिस ने किया अरेस्ट; 11 साल के छात्र से ईद की रात की गंदी हरकत

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना ने 11 साल के किशोर के साथ कुकर्म के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मौलाना का मदरसे में सो रहे किशोर के साथ गंदी हरकत करते हुए वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद परिजन ने जब किशोर से पूछताछ की तो मामला सामने आया। पीड़ित किशोर ने बताया- मौलाना उसे क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर जबरिया कुकर्म करता था। मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। मामला जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर शाहपुर थाना क्षेत्र की है। वीडियो ईद के दिन का बताया जा रहा। परिजन की तहरीर पर आरोपी मौलाना के खिलाफ POCSO सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए... शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस्लामिया मदरसा में मौलाना इकबाल (70) पिछले करीब 40 वर्षों से धार्मिक शिक्षा दे रहा है। वह मदरसे में उर्दू पढ़ाता है। मदरसे में इसी क्षेत्र का रहने वाला एक 11 वर्षीय किशोर भी पिछले 5 साल से पढ़ता है। बताया जा रहा कि मौलाना, पीड़ित किशोर को किसी न किसी बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था। ईद की रात में किशोर मदरसे में ही था। मौलाना ने उस रात भी उसके साथ गंदी हरकत की। इसी बीच किसी ने मौलाना की हरकत की वीडियो बना ली। वीडियो सामने आने के बाद किशोर के परिवारीजन ने पूछताछ की। इसके बाद किशोर ने पूरी बात बताई। किशोर की बातें सुनकर परिजन सन्न रह गए। किशोर को लेकर पिता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर वीडियो दी। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। केस दर्ज करने के बाद आरोपी मौलाना को रविवार देर रात में अरेस्ट कर लिया। अब जानिए वीडियो में क्या है? रविवार देर शाम मदरसे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मौलाना इकबाल, किशोर को अपने कमरे में बिस्तर पर लिटाए दिखता है। वह बच्चे के साथ निर्वस्त्र होकर जबरन अश्लील हरकतें करता दिखाई दे रहा है। बच्चा विरोध कर रहा लेकिन वह जबर्दस्ती करता दिख रहा। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया- पीड़ित से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित बच्चा अन्य छात्रों की तरह मदरसे में ही रहकर धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहा था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक:झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पिता ने दामाद पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रतापगढ़ के महिला थाने में केस दर्ज कराया। दिव्या ओझा सदर तहसील में तैनात हैं। अनुपम मिश्रा की तैनाती पीडीडीयू नगर तहसील में है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकर राशि वालों के लिए कारोबार में फायदा, शुभ रंग नीला
    Next Article
    हापुड़ में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत:उपभोक्ता सुबह 4 बजे से लगा रहे लंबी लाइनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment