Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले एक नेटवर्क पर सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए हैं। इन साइलेंसरों का उपयोग वाहनों में तेज और कर्कश आवाज पैदा करने के लिए किया जाता था। थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ अहमद, मोहम्मद साजिद मलिक, आसिफ और आस मोहम्मद के रूप में हुई है, जो जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से मॉडिफाइड साइलेंसर की खरीद-फरोख्त में शामिल थे। वे मुख्य रूप से युवाओं को निशाना बनाकर इन साइलेंसरों को बेच रहे थे। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा के अनुसार, ये साइलेंसर न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते हैं, बल्कि गंभीर ध्वनि प्रदूषण का भी कारण बनते हैं। इनकी तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों को परेशानी होती है, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे दिखावे के लिए ऐसे अवैध साइलेंसर का उपयोग न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में यूकेजी दीक्षांत समारोह:नन्हे विद्यार्थियों को गाउन पहनाकर सम्मानित किया गया, रचनात्मकता का प्रदर्शन
    Next Article
    IPL में गुजरात vs कोलकाता मैच; टॉस थोड़ी देर में:KKR ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता, GT ने दिल्ली-लखनऊ को हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment