Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 लाख हारने पर प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड:लखनऊ में IPL के हर बॉल पर लगाता था सट्टा, पत्नी को लॉस्ट कॉल में बोला ‘सॉरी शिवानी’

    2 hours ago

    2

    0

    ‘मैं अपना सबकुछ हार गया हूं, मेरी सारी जमा पूंजी चली गई, मेरे पास अब कुछ नहीं बचा, इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं, सॉरी शिवानी…’ अपनी पत्नी से यह बात फोन पर कहने के बाद प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने अपनी जान दे दी। कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट में रहने वाले 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कमरे से मिले चार पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था। और पत्नी से माफी मांगी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रबल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी में करते थे, जिसमें वो करीब 70 लाख रुपए हार चुके थे। मौके से मिले दो मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच कर पुलिस सट्टा नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। गाजीपुर एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह के अनुसार, प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले थे और पिछले दो साल से जनेश्वर एन्क्लेव में रह रहे थे। उनकी पत्नी शिवानी एक निजी मॉल में मैनेजर हैं। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। फ्लैट बंद कर लगाई छलांग पुलिस के अनुसार गुरुवार रात प्रबल घर पर अकेले थे। उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद किया और फिर 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट परिसर में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान ऑफिस से लौट रही पत्नी शिवानी भी वहां पहुंच गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से प्रबल को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं खुद जिम्मेदार' जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट के अंदर टेबल पर रखा नोटपैड मिला। इसमें लिखे चार पन्नों के सुसाइड नोट में प्रबल ने लिखा कि वह सट्टेबाजी की आदत छोड़ना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने लिखा कि पत्नी या परिवार का कोई दोष नहीं है। अपनी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। सुसाइड नोट के अंत में उन्होंने अपनी पत्नी को सॉरी बोला, उन्होंने लिखा ‘सॉरी शिवानी…’। सट्टे में कितनी रकम गंवाई, नहीं बताया हालांकि प्रबल ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि सट्टेबाजी में कितनी रकम गंवाई। लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रबल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी करते थे, जिसमें वह करीब 70 लाख रुपये हार चुके थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिवार की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। हर गेंद पर लगाते थे दांव, करोड़ों के नुकसान की चर्चा प्रबल जैन को जानने वाले लोगों के अनुसार आईपीएल सीजन के दौरान वह अक्सर मोबाइल पर व्यस्त रहते थे। मैच के दौरान हर गेंद पर दांव लगाने की आदत डाल चुके थे। बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के साथ-साथ निजी स्तर पर भी शर्तें लगाते थे। लगातार हो रहे नुकसान के चलते उन पर भारी कर्ज का बोझ बढ़ गया था। पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक तनाव में रह रहे थे। मौत से 25 मिनट पहले पत्नी से हुई थी बात गुड़ंबा पुलिस के मुताबिक घटना से करीब 25 मिनट पहले प्रबल ने पत्नी शिवानी से फोन पर बात की थी। शिवानी ने उन्हें बताया था कि वह ऑफिस से निकल चुकी हैं और रास्ते में हैं। जब वह अपार्टमेंट पहुंचीं तो नीचे भीड़ लगी थी। उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट आई थी। पति की मौत की पुष्टि होते ही शिवानी बदहवास हो गईं। पत्नी बोली- मुझे रोते हुए फोन किया था पत्नी शिवानी ने पूछताछ में बताया- वह हमेशा आईपीएल देखते रहते थे। कल रात में भी वह मैच देख रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मुझे फोन किया। वह काफी रो रहे थे। उन्होंने केवल इतना बताया कि मैं बहुत कुछ हार गया हूं। इसके बाद वह कुछ नहीं बोल पाए फिर फोन कट गया। एक साल पहले की थी लव मैरिज प्रबल जैन और झारखंड के बोकारो की रहने वाली शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों में अफेयर हुआ और करीब एक साल पहले शादी कर ली। जनेश्वर अपार्टमेंट के लोगों ने बताया- दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। मृतक के पिता ने भी कुछ समय पहले आत्महत्या की थी, जबकि मां का भी निधन हो चुका है। पहले भी सामने आ चुका ऑनलाइन गेमिंग का मामला ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में इससे पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। जनवरी में गोमतीनगर निवासी एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि लाखों रुपये हारने के बाद उसने कई बार खुद को ऐप से ब्लॉक करने की मांग की, लेकिन कंपनी ने अकाउंट बंद नहीं किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर काउंसिलिंग कराई थी। ……… ये खबर भी पढ़ें… पत्नी को कॉल कर 11वीं मंजिल से कूदा कारोबारी:लखनऊ में बोला- IPL में सबकुछ हार गया; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी लखनऊ में 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह IPL मैच में सट्‌टा लगाता था। गुरुवार को आरसीबी और गुजरात जायंट्स के मैच में लाखों रुपए हार गया। इसके बाद उसने पत्नी को फोन किया। रोते हुए बोला- सबकुछ हार गया हूं। पत्नी ने समझाया, लेकिन वह मैच के दौरान ही अपार्टमेंट की बालकनी से नीचे कूद गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में CA ऑफिस में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा; दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू
    Next Article
    मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर काशी के संत नाराज:स्वामी जीतेंद्रनंद बोले- गृहयुद्ध कराने की धमकी है, कड़ी कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment