Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 सांसदों के AAP छोड़ने की वजहें सामने आई:CM मान का तंज- 7 मसालों से सब्जी नहीं बन सकती; पंजाब के सेहत मंत्री दिल्ली पहुंचे

    8 hours ago

    1

    0

    पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने कल (24 अप्रैल) पार्टी छोड़ दी। इनमें से 6 पंजाब से हैं। पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने शुक्रवार शाम को ही सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ BJP जॉइन कर ली। राघव चड्‌ढा के मुताबिक हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। इसी बीच शनिवार को पंजाब के CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर AAP छोड़ने वाले सांसदों पर तंज कसा। मान ने लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये 7 चीजें मिलकर सब्जियों स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती इसी बीच AAP में भी हलचल बढ़ गई है। AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया कल ही गुजरात से लौटे थे, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे वह AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार सुबह ही पंजाब की AAP सरकार में सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां उनकी सिसोदिया से मुलाकात होगी। जानिए, 7 सांसदों के AAP छोड़ने की क्या वजहें रहीं (नोट: AAP सोर्सेज और पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के करीबियों से ये वजहें निकलकर सामने आईं ) AAP छोड़ने के बाद राघव ने कहा- मैं राइट मैन इन रॉन्ग पार्टी राघव ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। राजनीति में आने से पहले, मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) था। इस मंच पर मेरे साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लोग थे। कुछ वैज्ञानिक थे, तो कुछ शिक्षाविद। आज, AAP छोड़ने वालों में एक विश्वस्तरीय क्रिकेटर, एक पद्मश्री विजेता और कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी लोगों ने अपना सब कुछ त्यागकर, एक भ्रष्टाचार-मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर इस पार्टी की स्थापना की थी। राघव ने कहा- अभी और भी हैं जो साथ आएंगे। भारत का संविधान यह प्रोवीजन देता है, कि अगर 2/3 से ज्यादा सांसद किसी दूसरी पार्टी में जाना चाहें तो वे ऐसा कर सकते हैं। यह अधिकार हमें भारत के संविधान ने ही दिया है। CM मान ने कल सांसदों को लेकर क्या कहा था सीएम भगवंत मान ने कहा था कि मैं पहले भी कहता रहा हूं कि BJP की पंजाबियों से बनती नहीं है, जिससे पंजाबी खुश होते हैं, उसे यह खराब करने की कोशिश करती है। जब हमारी सरकार बनी तो हमारा आरडीएफ का पैसा रोका गया। उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ी होती है, संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति नहीं। ये छह-सात लोग जो गए हैं, वे पंजाबियों के साथ गद्दारी करके गए है। यहां बैठे-बैठे इन्हें पद मिल गए , इन्हें किसी से वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ी। अब ये अपनी राजनीति नहीं, जान बचाने के लिए वहां गए हैं, लेकिन वहां भी इनका कुछ नहीं होना है। सीएम ने कहा कि मैं ईडी वालों से कहता हूं कि भगवंत मान के घर पर छापा मारो। संजय सिंह के घर पर रेड की थी। क्या मिला है। आओ दम है तो भगवंत मान को खरीद कर दिखाओ। वह करेंसी अभी बनी नहीं, जिससे मान को खरीदा जा सके। उन्होंने कहा कि राघव चड्‌ढा का यहां दम घुटने लग गया। जब 50 नंबर कोठी में थे, तो वहां पर बड़ी खुली हवा आती थी। साइकिल का भी स्टैंड होता है। कहीं तो खडे हो जाओ। वैसे तो यह सरपंच बनने लायक नहीं थे। राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए… ************ ये खबरें भी पढ़ें: पंजाब AAP में टूट का कितना खतरा?:2022 में चड्‌ढा-पाठक की जोड़ी से चुनाव जीते, दिल्ली हारने के बाद यहां बगावत कंट्रोल की; अब 30-35 MLA पर नजर पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले AAP के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इसमें 6 सांसद पंजाब के हैं। AAP के ‘चाणक्य’ डॉ संदीप पाठक व ‘सुपर CM’ कहे जाने वाले राघव चड्‌ढा अब BJP में शामिल हो गए। उनकी यहां की राजनीति में गहरी पैठ मानी जाती है। 2022 विधानसभा चुनाव में इसी 'जोड़ी' ने पंजाब में AAP का 92 सीटों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था, अब वही जोड़ी AAP के किले में सेंध लगाने की तैयारी में है। राघव चड्ढा के करीबियों का दावा है कि पार्टी के 30 से 35 विधायक से उनकी काफी नजदीकियां हैं। (पढ़ें पूरी खबर) राघव चड्‌ढा विवाद- इससे पहले 35 नेता AAP छोड़ चुके:सबसे ज्यादा 20 पंजाब के, इनमें सांसद-MLA भी; कुमार विश्वास का न इस्तीफा, न निकाला राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पहले नेता नहीं हैं। AAP की स्थापना से लेकर अब तक 35 बड़े नेता इस पार्टी से किनारा कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 नेता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। AAP छोड़ने वाले प्रमुख चेहरों में कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को अपने टॉप 5 हथियार दे, गा दोस्त जापान, हमला हुआ तो मिट जाएगा चीन
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:बंगाल में कोलकाता समेत 9 जगहों पर ED के छापे, PDS घोटाले में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment