Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 एकड़ जमीन के लिए दो सगे भाइयों की मौत:खेत में चली गोली, फिर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, छोटा भाई और पिता जेल में

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र सोमवार शाम खेत में शुरू हुआ मामूली झगड़ा कुछ ही मिनटों में गोलियों और लाठियों तक पहुंच गया। जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। गांव के जय नारायण चतुर्वेदी के तीन बेटों के बीच 6 एकड़ जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। मझला बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू बंटवारे की मांग कर रहा था, जबकि बड़ा भाई कैलाश और छोटा भाई गुड्डू खेती में जुटे थे। सोमवार शाम खेत में काम के दौरान तीनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और फिर हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर जितेंद्र ने तमंचे से बड़े भाई कैलाश को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कैलाश की मौत के बाद पिता जय नारायण और छोटा भाई गुड्डू खुद पर काबू नहीं रख सके। गुस्से में दोनों ने मिलकर जितेंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में जितेंद्र ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। इस तरह कुछ ही पलों में एक ही परिवार के दो बेटे मौत के मुंह में समा गए। खेत में पड़ी रह गईं अधूरी रोटियां घटना के अगले दिन गांव में सन्नाटा पसरा है। जिस खेत में परिवार मेहनत कर रहा था, वहीं खून के निशान और बिखरा सामान इस दर्दनाक घटना की गवाही दे रहे हैं। घर से लाई गई रोटियां भी खेत में अधूरी पड़ी रह गईं—जिन्हें खाने का किसी को मौका तक नहीं मिला। दोनों मृतकों की पत्नियां बदहवास हैं, बार-बार बेहोश हो रही हैं। मां ने एक ही दिन में दो बेटों को खो दिया, जबकि पति और तीसरा बेटा पुलिस हिरासत में हैं। छोटे-छोटे बच्चे अब भी समझ नहीं पा रहे कि उनके पिता वापस क्यों नहीं आएंगे। पुलिस कार्रवाई: पिता और बेटे हिरासत में, जांच जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पिता जय नारायण और छोटे बेटे गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़:संचालक महेंद्र यादव गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    Bhooth Bangla Day 4: 'भूत बंगला' के चौथे दिन की कमाई से लगा अक्षय कुमार को बड़ा झटका, अब राम जी ही फिल्म का कर सकते हैं भला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment