Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5वीं की छात्रा टीचर के डांटने पर फंदे से लटकी:बिना नहाए जाने पर क्लास से निकाला, कन्नौज में बेटी की लाश देख मां बेहोश

    6 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में टीचर की डांट से नाराज 5 वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह बिना नहाए स्कूल पहुंची थी। इससे नाराज टीचर ने छात्रा को क्लास से निकाल दिया। इसके बाद वह रोते हुए घर पहुंची। कमरे में स्टूल पर चढ़कर पंखे के फंदे से लटक गई। छोटी बहन ने शव देखा तो चीख पड़ी। बच्ची की आवाज सुनकर परिवार वाले भागते हुए कमरे में पहुंचे। छात्रा का शव फंदे से नीचे उतारा। गुस्साए परिजन बेटी का शव लेकर स्कूल पहुंचे। टीचर पर कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिवार वालों को समझाया। घटना शनिवार सुबह सौरिख क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से सौरिख के रामपुर निवासी अजय बाथम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी निधि (10) बेहटा गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती थी। छोटी बेटी नेहा भी यहीं कक्षा 3 में पढ़ती है। शनिवार को निधि बिना नहाए ही स्कूल चली गई। टीचर मिथिला ने उसे देखा तो पूछा नहाकर आई हो या नहीं। निधि ने ना में जवाब दिया। निधि के ना कहते ही टीचर इतना गुस्सा हो गई कि उसे क्लास से बाहर निकाल दिया। निधि फूट-फूट कर रोने लगी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद निधि छोटी बहन के साथ घर आ गई। मां घर के बाहर ही बैठी थीं। निधि बिना कुछ बोले अंदर चली गई। कुछ देर बाद कमरे में स्टूल पर खड़े होकर फंदे से लटक गई। बहन को फंदे से लटकता देख चीख पड़ी बच्ची निधि का शव फंदे पर लटका देख छोटी बहन नेहा चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। बेटी का शव देखते ही मां आरती बेसुध होकर गिर पड़ी। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर स्कूल पहुंचे। टीचर को भला-बुरा कहते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना पर सौरिख पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल स्टाफ को वहां से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। फोर्स के साथ गांव पहुंचे सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा- तहरीर लिखकर दो, कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र दुबे, तहसीलदार अवनीश कुमार के अलावा छिबरामऊ, सौरिख और तालग्राम का फोर्स भी पहुंच गया। निधि की बहन नेहा ने बताया, दीदी बिना नहाए स्कूल चली गई थीं। इसी बात पर मैम ने उन्हें डांटा और क्लास से बाहर निकाल दिया। दीदी रोने लगी तो हमने रोहित सर को बताया कि वो रो रही है। सर ने बोला, नहाकर नहीं आएगी तो रोना ही पड़ेगा। इसके बाद दीदी मेरे साथ घर आ गईं। यहां उन्होंने फंदे से लटक कर लगाकर जान दे दी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बर्क के बहनोई पर नर्स से रेप की FIR:पीड़िता बोली- 3 साल ब्लैकमेल कर होटल ले जाकर किया शोषण, गर्भ निरोधक दवाएं खिलाईं
    Next Article
    विल्सोनिया स्कॉलर्स होम में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों को किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment