Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 साल पुराने नीम के पेड़ काटने पर पुलिस कार्रवाई:उन्नाव में ग्राम प्रधान की शिकायत पर FIR, आरोपियों की तलाश

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के चिलौली गांव में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। गांव समाज की जमीन पर खड़े लगभग 50 वर्ष पुराने नीम के पेड़ों को कथित तौर पर दबंगों द्वारा काट दिया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चिलौली गांव के ग्राम प्रधान रामलखन पुन्नू रवि शंकर ने बारासगवर थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गांव समाज की भूमि पर लगे वर्षों पुराने नीम के पेड़ों को कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में काट दिया। आरोप है कि पेड़ों की लकड़ियों को मौके से चोरी-छिपे हटाने का भी प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचित किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव समाज की जमीन पर लगे पेड़ सार्वजनिक संपत्ति हैं और उन्हें बिना अनुमति काटना पूरी तरह अवैध है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दबंग किस्म के लोग पर्यावरण नियमों की अनदेखी करते हुए लगातार हरे पेड़ों की कटान कर रहे हैं। प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो गांव के अन्य पेड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी गहरी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि नीम जैसे पेड़ पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जानकारी जुटाई। ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:घर में फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अछल्दा के खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल:कानपुर स्टेट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन, मुख्य अतिथि बोले- मार्शल आर्ट सीखना बहुत जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment