Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '5 बार निकाह, 2 बार हलाला, न्यूड कर पीटा':गाजियाबाद में नावेद ने नवीन बनकर फंसाया, महिला का 13 साल का दर्द

    5 hours ago

    2

    0

    '13 साल में मेरी जिंदगी तबाह हो गई। मेरे साथ रेप किया गया। जब कभी मैं विरोध करती, तो मुझे न्यूड कर पीटा जाता था। नमाज न पढ़ने पर मेरे साथ मारपीट की जाती थी। मेरे 5 निकाह हुए और 2 बार हलाला झेलना पड़ा।' यह कहना है मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली 31 साल की एक हिंदू महिला का। उसका आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद मिलने के लिए उत्तर प्रदेश बुलाया। यहां मुझे बंधक बना लिया गया। फिर जबरन मेरा धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद मुझसे 25 साल बड़े मौलाना से मेरा निकाह करा दिया गया। फिर मौलाना ने मुझे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद मेरा हलाला कराकर दूसरी जगह निकाह करा दिया गया। इसी तरह से मेरे 5 निकाह कराए गए और 2 बार हलाला किया गया। महिला ने 5 मई को अंकुर विहार थाने में 13 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 7 मई को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दैनिक भास्कर ने महिला से बातचीत की, उसके दर्द को जाना। पढ़िए महिला की पूरी कहानी, उसी की जुबानी… मैं 18 साल की थी और BBA की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान साल- 2012 में मुजफ्फरनगर में रहने वाले एक लड़के से फेसबुक पर मेरी दोस्ती हुई। उसने अपना नाम नवीन राणा बताया। हम दोनों की बातचीत होने लगी। नवीन राणा एक दिन मुझसे मिलने इंदौर पहुंचा। उसने मुझे एक मोबाइल और सिम दिया। कुछ दिन वहां रुकने के बाद नवीन मुजफ्फरनगर लौट गया। 2013 में नवीन ने मुझे दिल्ली बुलाया। उसके कहने पर मैं इंदौर से दिल्ली पहुंची। दिल्ली में मुझे नवीन मिला। वहां से वह मुझे मुजफ्फरनगर के फलत स्थिद एक मदरसे में ले गया। यहां 2 दिन रहने के बाद नवीन ने कहा कि मेरी मां का एक्सीडेंट हो गया है, मैं देहरादून जा रहा हूं। नवीन मुझे मदरसे में छोड़कर देहरादून चला गया। यहां मुझे पता चला कि नवीन का असली नाम नावेद है। मदरसे में मेरा 25 साल बड़े मौलाना से निकाह कराया नवीन के जाने के बाद वहां मुझे बंधक बना लिया गया। फलत के मौलाना कलीम ने जबरन मेरा धर्म परिवर्तन कराया। मुझे बुर्का पहनाया। मैंने विरोध किया और कहा कि मैं मुस्लिम नहीं हूं। इसके बाद मुझे पीटा गया। मुझसे कहा गया कि अब तुम मुस्लिम हो गई और यहीं रहोगी। 6-7 दिन वहां रखने के बाद मुझे मेरठ में बस अड्‌डे के पास वाले मदरसे में लाया गया। वहां दूसरी महिलाएं रहती थीं। 6 महीने तक मैं मेरठ के उसी मदरसे में बंधक रही। इसके बाद फिर मुझे मुजफ्फरनगर के फलत ले जाया गया। यहां मुझसे 25 साल बड़े अब्दुर रहमान से मेरा जबरन निकाह करा दिया गया। अब्दुर रहमान मेरे साथ रोज रेप करता था। जब मैं उसका विरोध करती तो मुझे न्यूड करके पीटता। मेरे बाल पकड़कर घसीटता। मुझसे नमाज पढ़ने के लिए कहता। जब मैं मना करती, तो मुझे मारता-पीटता था। 2 महीने बाद अब्दुर रहमान मुझे फिर से फलत में मौलाना कलीम के पास ले गया। उसने कहा कि इसे शौहर से बात करने की तमीज नहीं है। इसके बाद अब्दुर रहमान ने मुझे तीन तलाक दे दिया। तलाक के बाद 3 महीने की इद्दत अब्दुर रहमान से तलाक के बाद फिर मुझे मौलाना कलीम के पास रखा गया। इसके बाद मुझे मेरठ में किसी मदरसे में 3 महीने तक इद्दत में रहना पड़ा। वहां से मुझे जयपुर के एक मदरसे ले जाया गया। यहां 5 दिन तक मेरे साथ हलाला करके रेप किया गया। विरोध करने पर बंधक बनाकर लात और थप्पड़ों से पीटा जाता था। कुछ दिन वहां रखने के बाद मुझे शामली जिले में लाया गया। यहां 2015 में मुदसिर से मेरा दूसरा निकाह कराया गया। निकाह के बाद वह मुझे गुजरात ले गया। वहां वह वेल्डिंग का काम करता था। 2019 में मुदसिर की मौत हो गई। मैं अब घर से बेघर हो चुकी थी। मेरा अपने परिवारवालों से कोई संपर्क नहीं था। वहीं मेरी मुलाकात असलम नाम के मौलाना से हुई। खालिद हुसैन से बागपत में निकाह कराया मौलाना कारी असलम मुझे गुजरात से दिल्ली के शाहीन बाग स्थित धार्मिक स्थल ले गया। फिर दिल्ली से सहारनपुर और सहारनपुर से बागपत ले गया। वहां खालिद हुसैन से मेरा तीसरा निकाह करा दिया। खालिद ने मुझसे कहा कि मेरी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। खालिद हुसैन गाजियाबाद के लोनी में किराए पर रहता था। इसलिए वह मुझे गाजियाबाद ले गया। यहां कुछ दिन रहने के बाद खालिद और उसके घरवालों ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। 2022 में खालिद ने मुझे तलाक दे दिया। इसके बाद खालिद की मां ने कहा कि इसने गुस्से में तलाक दिया है, अब तू कहां रहेगी? फिर खालिद ने कहा कि मैं अब तुझसे तभी निकाह करूंगा, जब तेरा हलाला हो जाएगा। इसके बाद खालिद मुझे बागपत लेकर गया। वहां खालिद ने अपने जीजा फकरुदीन से मेरा चौथा निकाह कराया गया। इसके बाद खालिद और उसके भाई साकिब ने मेरे साथ गैंगरेप किया। फिर मुझे तलाक दे दिया और कहा अब तू खालिद से निकाह कर सकती है। इसके बाद मौलाना फुरकान ने खालिद के साथ मेरा पांचवीं बार निकाह कराया। खालिद मुझे प्रताड़ित करने लगा। मैं किसी तरह खालिद के चंगुल से छूटकर भाजपा विधायक नंद किशोर के पास पहुंची। उन्होंने मुझे इंसाफ दिलाने में मदद की। इसके बाद मैं 5 मई को थाने गई और पूरी कहानी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। अभी मैं गाजियाबाद में दिल्ली बॉर्डर के पास किराए एक मकान में अकेली रह रही हूं। इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा महिला ने गाजियाबाद के अंकुर विहार थाने में नवीन राणा उर्फ नावेद (गाजियाबाद), मौलाना कलीम सिद्दकी, उनकी पत्नी और बहू, अब्दुल रहमान, मौलाना बिलाल, कारी असलम, हाफिज नवाब, मौलाना राशिद, फकरुद्दीन, मौलाना फुरकान कुरैशी, खालिद हुसैन और शाकिब समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, कई निकाह कराने, हलाला, रेप, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी खालिद हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गाजियाबाद के DCP देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया- महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता अलग-अलग स्थानों पर रह चुकी है। घटनास्थल भी विभिन्न जगहों के बताए हैं। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में 125 साल पुराने मुसाफिरखाने पर चला बुलडोजर, दालमंडी में 25 मकान ढहाए; संजय दत्त की नानी का यहां से कनेक्शन वाराणसी की दालमंडी में सोमवार को 125 साल पुराने मुसाफिरखाने पर बुलडोजर चला। मजदूरों ने बिल्डिंग के ऊपर बनी बांउड्रीवाल को तोड़ा। माहौल न बिगड़ने पाए, इसके लिए 300 पुलिस जवान तैनात थे। पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाई गई थी। पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की जाती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में साइको किलर एनकाउंटर में ढेर:26 घंटे में ट्रेन-अस्पताल में घुसकर 3 हत्याएं की थीं; 6 साल पहले आर्मी से रिटायर हुआ था
    Next Article
    यूपी के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट:आंधी के साथ ओले भी गिरेंगे, बांदा सबसे गर्म; पारा 41.6°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment