Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    35 हजार की कमाई, 20 हजार की EMI:बीमारी और परिवार की चिंता में थी, तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कटी

    13 hours ago

    4

    0

    बाराबंकी में पत्नी और तीन मासूम बेटियों को खोने के बाद रामतेज पाल का परिवार पूरी तरह बिखर गया है। घर में अब सिर्फ 12 साल की बेटी रिया बची है। मां और तीन छोटी बहनों को खोने के बाद रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं। शुक्रवार शाम कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी नगर में किरण पाल अपनी तीन बेटियों के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थीं। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से चारों की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों से हुई बातचीत में किरण की बीमारी, इलाज के खर्च और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों की बात सामने आई है। पति रामतेज और पड़ोसियों के मुताबिक, किरण पिछले कुछ समय से शारीरिक परेशानियों और घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर तनाव में थीं। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 20 साल पहले हुई थी शादी, अब एक बेटी बची रामतेज पाल के मुताबिक, उनकी शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। परिवार में चार बेटियां थीं। शुक्रवार को हुई घटना में पत्नी किरण और तीन बेटियों की मौत हो गई। परिवार की सबसे बड़ी बेटी 12 वर्षीय रिया ही अब बची है। घटना के वक्त वह अपने पिता के साथ बाजार गई थी। मां और बहनों को खोने के बाद से वह लगातार रो रही है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी बुरा हाल है। 35-36 हजार वेतन, 20 हजार मकान की किस्त पड़ोसी राजेश वर्मा के मुताबिक, रामतेज पाल ने करीब तीन साल पहले मकान खरीदा था। वह वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्हें हर महीने करीब 35 से 36 हजार रुपये वेतन मिलता है। इसमें से लगभग 20 हजार रुपये मकान की किस्त चुकाने में चले जाते थे। ऐसे में परिवार के खर्च और चारों बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी भी थी। पड़ोसियों का कहना है कि सीमित आमदनी में घर चलाने और भविष्य की चिंता को लेकर किरण परेशान रहती थीं। ऑपरेशन के बाद से खराब रहती थी तबीयत परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, किरण की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। बच्चेदानी का ऑपरेशन होने के बाद से वह शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं। इलाज में होने वाले खर्च और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर भी वह चिंतित रहती थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि करीब एक महीने से उनके व्यवहार में तनाव दिखाई दे रहा था। पति के मुताबिक, किरण कभी-कभी बेहद परेशान होने की बात भी कहती थीं। बाजार गई थी बड़ी बेटी, घर लौटने पर मिली घटना की सूचना शुक्रवार को रामतेज अपनी 12 वर्षीय बेटी रिया के साथ कपड़े खरीदने बाजार गए थे। इसी दौरान किरण अपनी तीन छोटी बेटियों को लेकर घर से निकलीं और रेलवे ट्रैक तक पहुंच गईं। शाम करीब सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से किरण और तीनों बच्चियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे। एक साथ पत्नी और तीन बेटियों को खोने से रामतेज बदहवास हो गए। पुलिस जांच में जुटी, सीएम ने दिए मदद के निर्देश घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जीआरपी के मुताबिक, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक घटना की वजह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20-हजार का जुआ जीतने के बाद युवक का मर्डर:कानपुर सचेंडी में घर के बाहर ईंट से सिर कूचकर की गई नृशंस हत्या, सिरफिरे भाई पर संदेह
    Next Article
    अनिरुद्ध-काव्या ने की सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज:बिना पंडित-मंत्रों के कैसे हुई शादी, सामंथा ने भी भूत शुद्धि विवाह किया, जानिए सेलेब्स के नए वेडिंग ट्रेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment