Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    29 अप्रैल को शिव मंदिर पर लहराएगा ध्वज:सीएम योगी करेंगे ध्वजारोहण, 1000 कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

    9 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के राम मंदिर परिसर स्थित परकोटा में बने शिव मंदिर के शिखर पर 29 अप्रैल को शाम 5 बजे ध्वजारोहण होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उनके हाथों ध्वजारोहण कराया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके करकमलों से ही यह आयोजन संपन्न होगा। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 1000 स्थानीय स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। पहले दर्शन-पूजन, फिर कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यक्रम से पहले हनुमानगढ़ी और राम मंदिर अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे शिव मंदिर पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे। परकोटा में बनेगा मंच, वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था गोपाल राव के अनुसार, परकोटा स्थित शिव मंदिर के उत्तर-पूर्व कोने पर मंच बनाया जाएगा। वहीं, पूर्व दिशा में वीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जहां से पूरा कार्यक्रम देखा जा सकेगा। श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा प्रसाद कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 15 मई तक अन्य मंदिरों पर भी ध्वजारोहण संभव गोपाल राव ने बताया कि मां भगवती और शेषावतार मंदिरों पर भी ध्वजारोहण की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि इन मंदिरों पर 15 मई तक ध्वज स्थापित कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ों की मस्ती, VIDEO:मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन, 42 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
    Next Article
    पसमांदा मंच बोला-RSS हितैषी, धर्मगुरुओं पर सवाल उठे:सहारनपुर में 2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भी साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment