Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2800 शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़कर 18 हजार हुआ:प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सम्मानित किया, चेक बांटे

    1 hour ago

    1

    0

    प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षामित्रों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले जहां शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। अप्रैल माह से ही बढ़े हुए मानदेय का भुगतान शुरू हो चुका है, जिससे प्रदेशभर के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। संगम नगरी प्रयागराज में भी इस फैसले का व्यापक असर देखने को मिला है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात लगभग 2800 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिला है। इस अवसर पर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का डेमो चेक वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय शिक्षामित्रों को मात्र 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया है। उन्होंने इसे सरकार की शिक्षामित्रों के प्रति प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रतीक बताया। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि सरकार सिर्फ मानदेय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षामित्रों के कल्याण के लिए अन्य महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं। अब शिक्षामित्रों को शिक्षकों की तरह 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षकों और शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके। वहीं, अपने संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कहा, “अभी यह झांकी है, दक्षिण भारत अभी बाकी है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर की बाउंड्री टूटकर लगा बोर्ड-'ये सरकारी भूमि है':मुरादाबाद में हाईवे किनारे 10 बीघा सरकारी भूमि पर बना रखी थी विनोद अग्रवाल ने बाउंड्री
    Next Article
    सुलतानपुर में पटाखा विस्फोट में चार बच्चे घायल:दरोगा की तहरीर पर दो पर केस, बच्चे के जन्म पर हो रही थी आतिशबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment