Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 जून को युवक की शादी, घर लौटते समय मौत:चित्रकूट में अज्ञात वाहन की टक्कर, रास्ते में तोड़ा दम

    20 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की 24 जून को शादी होनी थी, जिससे परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, मारकुंडी थाना क्षेत्र के बग्रह गांव निवासी सूरज (पुत्र लाल बहादुर) अपने दोस्त मोनू के साथ मध्यप्रदेश के मझगवां किसी निजी काम से गया था। मंगलवार देर शाम दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोनू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजमिस्त्री का काम करता मृतक सूरज के भाई ने बताया कि सूरज अहमदाबाद में राजमिस्त्री का काम करता था और लगभग 10 दिन पहले ही घर लौटा था। परिवार में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं और 24 जून को उसकी शादी तय थी। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है। अज्ञात वाहन की तलाश ग्रामीणों ने सूरज को मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक बताया। मारकुंडी थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजन आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में ट्रेनों पर पथराव रोकने अभियान:रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया जागरूकता
    Next Article
    चित्रकूट में फल-सब्जी व्यापारियों का प्रदर्शन:खुले टीन शेड खाली कराने का विरोध, डीएम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment