Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने 50 हजार के इनामी को भी दबोचा

    5 hours ago

    2

    0

    भदोही पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 50 हजार और 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी भी शामिल हैं। भदोही पुलिस ने 4 अप्रैल 2026 को फत्तूपुर पावर हाउस के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक बोरी में 22 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा, 1900 रुपए नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और धारा 207 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजा बेचने के लिए ले जा रहे थे। वे कपसेठी क्षेत्र से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे और उसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनमें राजू (25), सोनू (24, 25 हजार का इनामी) कल्लू उर्फ अनवर (54, 50 हजार का इनामी) शामिल है। तीनों आरोपी सुरियांवा थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मझोला पुलिस ने दो लुटेरे पकड़े:ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को सुनसान जगह लूटते थे
    Next Article
    मुरादाबाद मंडल ने की रिकॉर्ड कमाई, कोई बड़ी दुर्घटना नहीं:वित्त वर्ष 2025-26 में 1012 करोड़ का यात्री राजस्व, सुरक्षा में भी अव्वल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment