Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 अप्रैल को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला:टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

    22 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 22 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगी। सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि इस रोजगार मेले में दिल्ली रोड स्थित डिजाइनकों कंपनी भाग लेगी। कंपनी द्वारा टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों प्रकार के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल (rogjaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी अभ्यर्थी को मेले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ दो प्रतियों में बायोडाटा (हस्तलिखित या टंकित), सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों की दो-दो छायाप्रतियां, मूल प्रमाण पत्र तथा दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं। इससे चयन प्रक्रिया में सुविधा होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8005383887 पर संपर्क कर सकते हैं या किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री बदलने में माहिर, उनके आगे गिरगिट भी फेल:वाराणसी में कांग्रेस नेत्री नेट्टा डिसूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं - उनकी तरह झूठ नहीं बोल सकती
    Next Article
    बागपत में गरीब परिवारों के लिए बारात घर की मांग:भारतीय किसान यूनियन अखंड ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment