Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    21 September: 1857 की क्रांति के बाद मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar की गिरफ्तारी का ऐतिहासिक दिन

    5 hours ago

    1

    0

    मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है। कहने को तो वह 1837 में बादशाह बने, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था। सल्तनत के नाम पर उनके पास कुछ ही इलाके बचे थे।सन 1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट माना और उन्होंने भी अंग्रेजों को खदेड़ने का आह्वान किया, लेकिन 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की अगुवाई में लड़ी गई यह लड़ाई कुछ ही दिन चली और 21 सितंबर को अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें रंगून (आज का म्यांमा) निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। देश और दुनिया के इतिहास में 21 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1677 : नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन को अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट मिला।1784 : पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर नाम से अमेरिका का पहला दैनिक अखबार छपा। 1790 : पालघाट ने 60 बंदूकों के साथ जनरल मिडोज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना की टुकड़ी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 1792 : फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।1857 : अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किया। इससे एक दिन पहले वह ब्रिटिश फौज के हाथों दिल्ली हार बैठे थे तथा उनके सामने आत्मसमर्पण के अलावा और कोई चारा नहीं था। 1866 : ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक एवं इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म।1883 : अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू। 1921 : जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में धमाके में 800 लोगों की मौत। 1934 : जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत।1949 : चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की। 1964 : माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1985 : उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों की मुलाकात के लिए अपनी सीमाएं खोली।1991 : आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली। 1999 : मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत। 2004 : अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाए।2020: दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन। 2023: संसद ने 128वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी, जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। 2024: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। 2025 : ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा ने अमेरिका और इजराइल के विरोध को दरकिनार करते हुए फलस्तीनी राष्ट्र को औपचारिक रूप से मान्यता देने की पुष्टि की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिसाइल हमलों से दहला Saudi Arabia! अमेरिका ने जारी किया हाई-सिक्योरिटी रेड अलर्ट, ताइफ़ और यानबू में यात्रा पर लगा बैन
    Next Article
    PM मोदी की दोस्त जियोर्जिया मेलोनी का बड़ा ऐलान, इटली के क्लासरूम में बैन होगा बुर्का और नकाब, सांस्कृतिक मूल्यों की राह पर चलेगा रोम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment