Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 से अधिक मुकदमे वाले होंगे माफिया घोषित:जौनपुर पुलिस शीर्ष अपराधियों की सूची बनाने में जुटी, संपत्ति भी होगी जब्त

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत, जिन अपराधियों पर 20 या उससे अधिक मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें 'माफिया' घोषित किया जाएगा। पुलिस ने ऐसे शीर्ष अपराधियों की सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इन 'माफिया' घोषित अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे अपराधियों की संपत्तियों का ब्योरा भी जुटा रही है। जांच में अवैध रूप से अर्जित पाई गई संपत्तियों को कुर्क और जब्त किया जाएगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। लंबित मामलों में तेजी से पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने पर भी जोर दिया जाएगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए थानेवार विवरण भी जुटाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। उन्होंने यह भी बताया कि 20 से अधिक मुकदमों में आरोपितों का थानावार विवरण जुटाया जा रहा है। घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने और आरोपितों को जल्द सजा दिलाने के लिए संबंधित मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बाइकों की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत:दो घायल गंभीर घायल, आमने-सामने भिड़ी, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
    Next Article
    क्रुणाल पांड्या के नाम है IPL का ये खास रिकॉर्ड, दो फाइनल में कर चुके हैं गजब का कारनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment