Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूक्रेन का नागरिक Romania से भारत प्रत्यर्पित

    5 hours ago

    1

    0

    (फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 17 नवंबर मुंबई के निवेशकों के साथ हुई धोखाधड़ी से संबंधित 177 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में एक यूक्रेनी नागरिक को मंगलवार को रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित किया गया। बयान में कहा गया है कि जापिचेंको उर्फ ​​एलेक्स साल 2025 के टोरेस ज्वेलरी मामले में वांछित था। बयान में कहा गया है, “ईडी की तीन सदस्यीय टीम भगोड़े आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्ते रोमानिया से सफलतापूर्वक भारत वापस लाई और शाम 4 बजकर 45 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची।” ईडी ने कहा, “इंटरपोल से जुड़े मामलों के लिए भारत की नोडल एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया और धनशोधन के मामले में दर्ज अभियोजन शिकायत में आरोपी विदेशी नागरिक को भारत वापस लाने में मदद की।” जापिचेंको को इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर 23 मई को रोमानिया में अस्थायी रूप से गिरफ्तार किया गया था।रेड नोटिस किसी व्यक्ति का पता लगाने और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने तक उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए जारी किया जाता है। ईडी ने कहा, “रोमानिया की सक्षम न्यायिक अदालतों में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुखारेस्ट की माननीय अदालत ने ओलेक्सांद्र जापिचेंको के प्रत्यर्पण का आदेश दिया। इसके बाद बुखारेस्ट की अपीलीय अदालत ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।” सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और ईडी के साथ मिलकर जापिचेंको का प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया।अधिकारियों ने इसे एक दुर्लभ मामला बताया, जिसमें किसी विदेशी नागरिक को आपराधिक जांच के सिलसिले में भारत प्रत्यर्पित किया गया है। ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत प्लैटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कंपनी टोरेस ज्वेलरी ब्रांड के नाम से कारोबार करती थी।आरोप है कि कंपनी ने अपने ग्राहकों से मोइसानाइट हीरे और अन्य आभूषण बेचने के बदले बड़ी मात्रा में नकदी जमा की और बाद में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की। ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध से कथित तौर पर 177.12 करोड़ रुपये अर्जित किए गए। यह कथित धोखाधड़ी जनवरी 2025 में सामने आई, जब कंपनी ने निवेशकों से किए गए वादे के मुताबिक पैसे लौटाने बंद कर दिए।इसके बाद सैकड़ों निवेशक दादर (पश्चिम) स्थित टोरेस वास्तु सेंटर की इमारत में बने ज्वेलरी स्टोर पर इकट्ठा हो गए। सीबीआई के अनुसार, जापिचेंको ने कथित तौर पर निवेशकों से नकद के रूप में जमा कराई गई रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदला था। सीबीआई की एक प्रवक्ता ने कहा, “ईडी के अनुरोध पर नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी), सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था।रोमानिया के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रोमानियाई अधिकारियों को उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजा गया।” उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि संबंधित कंपनी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) पर आधारित पोंजी स्कीम चला रही थी। कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से जरूरी मंजूरी लिए बिना निवेशकों से बड़ी मात्रा में नकदी जमा की थी।उन्होंने कहा, “जांच में यह भी पता चला कि निवेशकों से जमा की गई रकम को हवाला के विभिन्न माध्यमों से इधर-उधर भेजा गया और बाद में इसका इस्तेमाल यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) खरीदने में किया गया।” सीबीआई की प्रवक्ता ने कहा, “संबंधित व्यक्ति निवेशकों से जमा कराई गई नकदी को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने के काम में सीधे तौर पर शामिल था। बड़े पैमाने पर नकदी के लेन-देन की व्यवस्था करने और उसमें मदद करने में उसकी भूमिका से कथित धनशोधन नेटवर्क में उसकी अहम भूमिका का पता चलता है।” उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2019 से अब तक इंटरपोल के माध्यम से समन्वय करके 280 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Akwan: ओडिशा में भूस्खलन के खतरे से दो लाख लोग हटाए जाएंगे
    Next Article
    Delhi PUC Centers: दिल्ली में 500 से ज्यादा प्रदूषण जांच केंद्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment