Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 दिन में घर पहुंचेगा EPIC कार्ड:मुख्य निर्वाचन नवदीप रिणवा पहुंचे अयोध्या, बोले– 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे एक बूथ पर

    12 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि जिन नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा, उनका EPIC कार्ड 15 दिनों के भीतर उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी। नवदीप रिणवा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़ने के बाद 15 दिनों में EPIC कार्ड घर पहुंचाया जाएगा। सभी मतदाता अपना नाम समय से जरूर जांच लें। मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल होगा जमा सीईओ ने स्पष्ट किया कि मतदाता मतदान के दिन अपना मोबाइल फोन मतदान केंद्र तक ले जा सकते हैं, लेकिन मतदान कक्ष में प्रवेश से पहले उसे बाहर जमा करना होगा। मतदान के बाद मतदाता अपना मोबाइल वापस ले सकेंगे। एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता का नियम निर्वाचन आयोग के नए फैसले के तहत अब किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। इससे लंबी कतारों से राहत मिलेगी और मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम होगी। फॉर्म भरते समय नाम और पते की जांच जरूरी रिणवा ने मतदाताओं से अपील की कि फॉर्म-6 भरते समय अपने नाम की हिंदी और अंग्रेजी वर्तनी, पता और पिन कोड सही से जरूर जांच लें, ताकि EPIC कार्ड समय पर सही पते पर पहुंच सके। 99.40% सुनवाई पूरी, 27 मार्च तक सभी मामलों का निस्तारण उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण में प्राप्त दावे-आपत्तियों पर प्रदेश स्तर पर 99.70% और अयोध्या में 99.40% सुनवाई पूरी हो चुकी है। 6 मार्च 2026 तक प्राप्त फॉर्म-6, 7 और 8 का निस्तारण 27 मार्च तक किया जाएगा। 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण के बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन मतदाताओं का नाम अभी छूट गया है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। राजनीतिक दलों के साथ बैठक, शिकायतें सुनीं समीक्षा के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसमें उनकी शिकायतों और सुझावों को सुना गया। रिणवा ने बताया कि कोई गंभीर शिकायत सामने नहीं आई। 15.70 लाख मतदाता, 4.85 लाख को नोटिस जिले में 15 लाख 70 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 4 लाख 85 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 99% से अधिक का वितरण पूरा हो चुका है। गोसाईगंज में 100% सुनवाई, रूदौली में तेजी के निर्देश गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में 100% सुनवाई पूरी होने पर अधिकारियों की सराहना की गई, जबकि रूदौली क्षेत्र में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। 18 साल पूरे करने वाले जरूर चेक करें नाम सीईओ ने कहा कि जो नागरिक 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे अपना नाम जरूर मतदाता सूची में जांच लें। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग सूची प्रकाशित होने पर जागरूक नहीं रहते, जिससे चुनाव के दिन परेशानी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी-मथुरा समेत 10 जिलों में बारिश, 33 में बादल छाए:40 की रफ्तार से हवा चल रही; 2 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    आगरा में सुबह से हो रही बारिश, गर्मी से राहत:पिछले 24 घंटों में लगभग 5°C गिरा पारा, कल कुछ क्षेत्रों में पड़े थे ओले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment