Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं के स्टूडेंट को पीटकर पेशाब करने वाला आरोपी अरेस्ट:कानपुर में अन्य आरोपियों की तलाश, 5 हजार रुपए न देने पर किडनैप कर पीटा था

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में इंटर के छात्र के साथ मारपीट और पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रंगदारी, अपहरण और मारपीट की धाराओं में सेक्स रैकेट के सरगना रोहति वर्मा समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को इनमें से एक आरोपी सर्वेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है। पूरा मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। आए दिन डरा धमका कर वसूली करते थे बर्रा-2 के रहने वाले 12वीं के छात्र ने बताया- कुछ महीने पहले साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत, यूट्यूबर रोहित वर्मा, अमन वर्मा और सर्वेश शर्मा ने उसे धमका कर पैसे मांगने शुरू किए। शुरुआत में उसने डर के चलते 100-200 रुपए दिए, लेकिन बाद में आरोपी उससे आए दिन 500 रुपए तक वसूलने लगे। कुछ समय पहले बर्रा-6 स्थित कोचिंग के बाहर उससे 5000 रुपए मांगे गए और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी सफेद कार से आए और उसे जबरन उठाकर विश्व बैंक कॉलोनी के एक स्कूल के कमरे में ले गए, जहां उसे डंडों से पीटा और उस पर पेशाब कर की गई। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। बेहोश होने पर आरोपी भाग गए। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया- छात्र की तहरीर पर विश्वबैंक आई ब्लॉक निवासी साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत, यूट्यूबर रोहित वर्मा, अमन वर्मा, सर्वेश शर्मा व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सर्वेश वर्मा को जेल भेज दिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 से 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना:जनगणना का मई में पहला व फरवरी में चलेगा दूसरा चरण
    Next Article
    अलीगढ़ के खैर सोमना रोड पर ज्वेलर्स से लूट:बदमाशों ने आंखों में पाउडर डालकर नकदी-जेवर लूटे; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment