Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं की नंदिनी सेकेंड और सुरभि तीसरे स्थान पर:सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मारी बाजी, यूपी में किया दोनों ने टॉप

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों में इस बार बरेली का दबदबा पूरे प्रदेश में देखने को मिला है। जिले की बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बरेली के बदायूं रोड स्थित खेरा के सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिनी गुप्ता ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.20% के साथ उत्तर प्रदेश में दूसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसी कॉलेज की सुरभि यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 485 अंक (97%) प्राप्त किए और प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरा व जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन दोनों बेटियों ने अपनी सफलता से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि अवसर मिले तो बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। एक ही कॉलेज की पांच छात्राओं ने टॉप 5 में बनाई जगह नंदिनी और सुरभि की सफलता यहीं नहीं रुकी, बल्कि उनके कॉलेज सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की तीन अन्य छात्राओं ने भी जिले की टॉप 5 सूची में अपनी जगह सुरक्षित की। कॉलेज की छात्रा खुशी मौर्या ने 482 अंक (96.40%) लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं सिमरन मौर्या ने भी 482 अंक (96.40%) के साथ चौथा स्थान साझा किया। इसी क्रम में चमन जहां ने 481 अंक (96.20%) प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिले के अन्य मेधावियों ने भी लहराया परचम छात्राओं के दबदबे के बीच जिले के अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज शिवपुरी के प्रशांत ने 467 अंक (93.40%) के साथ छठा स्थान पाया। सातवें स्थान पर रिजवान हुसैन रहे, जबकि कादरी इंटर कॉलेज सीबीगंज की आफरीन अदीबा ने 465 अंक (93%) प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया। नौवें स्थान पर एसपी इंटर कॉलेज मुझैना संतोष नवाबगंज के अनुज कुमार रहे, जिन्होंने 459 अंक (91.80%) प्राप्त किए। वहीं रामकुमार मिश्रा मेमोरियल इंटर कॉलेज फरीदपुर के उज्ज्वल गुप्ता ने 457 अंक (91.40%) के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री ललिता प्रसाद एसबीएम इंटर कॉलेज नवाबगंज के विवेक ने 452 अंक (90.40%) लाकर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया। देखें जिला टॉपर्स की लिस्ट बरेली जिले के परीक्षा आंकड़ों पर एक नजर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार, बरेली जिले में इस वर्ष शिक्षा का स्तर काफी बेहतर रहा। परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 45,062 थी। इनमें नियमित छात्रों की संख्या 24,179 और छात्राओं की संख्या 18,524 रही। व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों की बात करें तो 1,655 पुरुष और 704 महिला अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनकी कुल संख्या 2,359 थी। वास्तविक रूप से परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 42,158 रही, जिसमें 23,654 छात्र और 18,504 छात्राएं शामिल थीं। नतीजों का बेसब्री से इंतजार और प्रशासन की तैयारी आज यानी 23 अप्रैल को शाम चार बजे जैसे ही नतीजे घोषित हुए, मेधावियों के घरों में जश्न का माहौल बन गया। 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाओं के बाद 4 अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया था। प्रशासन ने इस बार परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। जिले के 130 परीक्षा केंद्रों को सात जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया था। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की देखरेख में संपन्न हुई, जिसका परिणाम आज सबके सामने सुखद रूप में आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 15 दिन बाद डाटा ऑपरेटर ने आत्महत्या की:सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया, प्रेमिका सरकारी अस्पताल लेकर आई थी
    Next Article
    फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो से शराब बरामद:देवरिया में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment