Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 दिन से अटका मानसून 23 जून से आगे बढ़ेगा:एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा के ऊपर चक्रवाती सिस्टम एक्टिव; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 14 मौतें

    14 hours ago

    2

    0

    12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून अब आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे मध्य भारत में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे मानसून के बादल उत्तर भारत की तरफ आ सकते हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। बिहार में शुक्रवार को बिजली गिरने से 6 लोगों की और झारखंड में 8 लोगों की जान गई। राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी और राजस्थान समेत 8 राज्यों में प्री-मानसून के बावजूद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… 8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा। मध्य और दक्षिण भारत में आंधी-तूफान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच आंधी-तूफान और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ में 19 से 23 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में भी 19 से 23 जून के बीच आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम का यह बदलाव सिर्फ मध्य भारत तक सीमित नहीं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 19 से 21 जून के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि केरल में भी 19 से 23 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 21 जून: 22 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट इस बार मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 से 10 दिन लेट हो सकता है। IMD ने प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री का अनुमान जताया है। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। शनिवार को भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राजस्थानः कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बूंदी, राजसमंद, अजमेर और कोटा समेत कई जिलों में एक इंच तक पानी बरसा। प्री-मानसून बारिश का दौर 23 जून तक रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहारः पटना, भागलपुर में छाए काले बादल; 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट बिहार के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। पटना, भागलपुर में काले बादल छाए हैं। ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं, उत्तर और पूर्व के कुछ जिलों में ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तराखंडः टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चकक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाबः तापमान 2.4 डिग्री गिरा, मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है पंजाब में तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया। तापमान 33.2 डिग्री से 38.4 डिग्री के बीच रहा है। मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है। पूरी खबर पढें… 6. हरियाणाः राज्य में आंधी-बारिश अलर्ट; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, और महेंद्रगढ़ में आंधी-बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, गरज-चमक होने और गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। पूरी खबर 7पढ़ें… 7. छत्तीसगढ़ः राज्य में बिजली गिरने का अलर्ट; रायपुर में तापमान 37°C मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET री-एग्जाम- नागपुर के छात्र को अबू धाबी सेंटर:भुवनेश्वर की छात्रा का देहरादून परीक्षा केंद्र, फिर गलती सुधारी; आज मॉकड्रिल
    Next Article
    दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन थोड़ी देर में:सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर मंच पर लगाए; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment