Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 अज्ञात शवों की अस्थियां हरिद्वार विसर्जित:शामली में सामाजिक संस्थाओं ने हिंदू रीति-रिवाज से किया गंगा में विसर्जन

    6 hours ago

    2

    0

    शामली से अंतिम यात्रा सेवा समूह और जय हिंद सामाजिक संस्था के सदस्यों ने 11 अज्ञात शवों की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया। यह विसर्जन हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। ये अस्थियां उन लावारिस और अज्ञात लोगों की थीं, जिनकी मृत्यु शामली जनपद में हुई थी। पुलिस के माध्यम से इन शवों का अंतिम संस्कार अंतिम यात्रा सेवा समूह और जय हिंद सामाजिक संस्था द्वारा किया गया था। संस्थाओं ने बीते कुछ समय में कुल 11 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया था। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अस्थियों के विसर्जन के लिए कुछ समय तक इंतजार किया गया। आज, संस्था के सदस्य इन अस्थियों को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार में पंडित सचिन शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी 11 अज्ञात लोगों की अस्थियों का विधि-विधान से गंगा में विसर्जन किया गया। इस दौरान संस्था के निशिकांत संगल, पंकज गुप्ता, राहुल तायल, महेश गोयल, अमित गुप्ता, कमलकांत वासुदेव, मनीष नामदेव, दीपक कुमार, साजिद और तुषार सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में बीडीसी सदस्य से मारपीट:घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पेड़ के पास बाइक खड़ी कर युवक ने लगाई फांसी:फर्रुखाबाद में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, तीन दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment