Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 दिन में गैस नहीं ली तो कैंसिल होगी बुकिंग:गोरखपुर में अभी भी गैस किल्लत जारी, कस्टमर बोले- हाकर कर रहे गड़बड़ी

    6 hours ago

    2

    0

    रसोई गैस की बढ़ती मांग और पैनिक बुकिंग को देखते हुए तेल कंपनियों ने बुकिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई ग्राहक गैस सिलिंडर बुक करता है, तो उसे 10 दिनों के भीतर सिलिंडर लेना जरूरी होगा। अगर इस अवधि में सिलिंडर नहीं लिया गया, तो गैस एजेंसी की सिफारिश पर कंपनी उस बुकिंग को रद्द कर देगी। इसके बाद ग्राहक को फिर से नई बुकिंग करनी पड़ेगी। हालांकि राहत की बात यह है कि दोबारा बुकिंग कराने पर 25 या 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक जैसे ही नई बुकिंग करेंगे, उन्हें तुरंत डिलीवरी अथेंटिकेशन कोड (DAC) मिल जाएगा और सिलिंडर की डिलीवरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानिए क्यों लागू हुआ यह नियम इन दिनों गैस की किल्लत के डर से लोग जरूरत से पहले ही सिलिंडर बुक करा रहे हैं। शहरों में जहां 25 दिन का गैप होता है। वहीं ग्रामीण इलाकों में यह अवधि 45 दिन की है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो अक्सर इस तय सीमा के अंदर सिलिंडर खाली हो जाता है। लेकिन शहरों में छोटे परिवारों का सिलिंडर 25 दिन में खत्म नहीं होता। इसके बावजूद लोग समय पूरा होते ही बुकिंग करा देते हैं। समस्या कैसे बढ़ रही है बुकिंग के बाद 1-2 दिन में डिलीवरी बॉय सिलिंडर लेकर घर पहुंच जाता है। लेकिन कई घरों में पुराना सिलिंडर अभी खाली नहीं होता, इसलिए ग्राहक डिलीवरी टाल देते हैं। इससे एजेंसियों पर बैकलॉग बढ़ जाता है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं का शिकायत है कि डीएसी नंबर आने के बाद उन्हें कई कई दिनों तक एजेसी की तरफ से न फोन आता है न ही डिलीवरी की जाती है। ऐसे में हम जैसे कस्टमर घंटों लाइन में लगे रहते हैं। खासतौर पर उन घरों में यह समस्या ज्यादा है, जहां सिर्फ एक ही सिलिंडर कनेक्शन है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोग घबराहट में बुकिंग तो कर रहे हैं, लेकिन समय पर सिलिंडर नहीं ले रहे हैं। इससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ जरूरत होने पर ही बुकिंग कराएं, ताकि सभी को समय पर गैस मिल सके। कस्टमर ने हाकर पर लगाया गड़बड़ी का आरोप कई गैस उपभोक्ताओं ने कुछ गैस एजेंसियों के डिलीवरी बॉय भी इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वे कम खपत वाले ग्राहकों से DAC कोड मांग रहे हैं और वादा कर रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर किसी और के कोड से सिलिंडर दिला देंगे। हालांकि यह तरीका नियमों के खिलाफ है और अधिकांश ग्राहक अब ऐसे ऑफर से बच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के 45 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड-एनरोलमेंट परीक्षा-2025 आज से:दो पालियों में तीन दिन में 20,112 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
    Next Article
    प्रतापगढ़ में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मुठभेड़ में घायल:दोनों पैर में लगी गोली, पुलिस ने गंगा पुल पर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment