Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 दिन बाद बेटी की शादी, दहेज के सामान जले:गाजियाबाद में 150 झुग्गियां जलीं, अब बच्चे खिलौने-स्कूल बैग ढूंढ रहे; बोले- कहां रहेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    हम लोग यहां 15 साल से रह रहे हैं। मजदूरी करते हैं। आग में बेटियों की शादी के लिए रखे दहेज के सामान और हजारों रुपए कैश जल गए। एक भी सामान निकालने का मौका नहीं मिला। 10 दिन बाद बेटी की शादी है। बड़ी मेहनत से सामान जुटाए थे, सपने राख हो गए। अब कैसे करेंगे, कहां रहेंगे? ये दर्द है गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनवानी गांव में 150 झुग्गियों में लगी आग के पीड़ितों का। कई लोगों ने घर में शादी की बातें कहीं। रोती महिलाएं बेबस अपनी जली झुग्गियां टकटकी लगाए देखती रहीं, तो बच्चे आग ठंडी होने पर अपने खिलौने, कॉपी-किताबें और बैग ढूंढते दिखे। किसी तरह मां-पिता ने उन्हें दिलासा दिलाई। आगे पढ़िए पीड़ित परिवार का दर्द और अग्निकांड की पूरी कहानी… पहले 3 तस्वीरें देखिए– बिहार के अख्तर बोले- बेटी की शादी के लिए रखे 50 हजार जल गए झुग्गी में रहने वाले बिहार के दरभंगा के मोहम्मद अख्तर ने बताया- 15 साल से यहां रह रहे हैं। हम पति-पत्नी काम पर गए थे। पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आग लग गई है। साइकिल से दोनों भागकर पहुंचे, यहां देखा तो सबकुछ जल चुका था। कोई सामान नहीं निकल पाया था। मेरी 18 साल की बेटी की कुछ दिनों में शादी होने वाली थी। इसके लिए 50 हजार रुपए और दहेज के कुछ सामान बड़ी मेहनत से इकट्ठा किए थे, लेकिन आग में पूरा सामान और पैसे जल गए। अब रहने का ठिकाना नहीं, रोड पर रहेंगे। सरकार से उम्मीद नहीं है। जब्बार बोले- 10 दिन बाद बेटी की शादी, दहेज के सामान जल गए जब्बार खान ने बताया- मैं बिहार कर रहने वाला हूं। यहां करीब 15 साल से रह रहा हूं। मजदूरी करते हैं। फोन कर पड़ोसियों ने बुलाया, आनन-फानन पहुंचे तो यहां सब कुछ जल गया था। 10 दिन बाद मेरे यहां बेटी की शादी है। दहेज के लिए बहुत सारे सामान खरीद कर रखे थे। सब जल कर राख हो गए। अब बताइए, हम लोग कहां रहें। योगीजी से मेरा खास अनुरोध है कि ये जगह छोड़ दी जाए। हम लोग यहां अपना घर बनाकर रहें। पिंकी बोलीं- लाखों का सामान जल गया झुग्गियों में रहने वाली पिंकी ने बताया- झुग्गी के पीछे बंगाली लोग खाना बना रहे थे। उसी वजह से हम सब लोगों की झुग्गियां जल गईं। बहुत नुकसान हो गया। सारा सामान जल गया। लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल की 25 गाड़ियों ने 4 घंटे में आग पर काबू पाया कनावनी गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की जमीन पर बसी अवैध बस्ती में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने लगभग 150 से 200 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे कई गैस सिलेंडर फटे तो अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। दमकल की 25 गाड़ियों ने करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। कोई शॉर्ट सर्किट तो कोई चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जता रहा है। अफसर बोले- आग कैसे लगी, इसकी जांच कर रहे डीएम रविंद्र कुमार ने बताया- 150 से ज्यादा झुग्गियां हैं, जिसमें आग लगी। यहां पर कबाड़ का काम होता था। ये काम करने वाले ही यहां झुग्गियां बनाकर रहते थे। वहीं, गाजियाबाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया- आग की सूचना दोपहर 12.16 बजे कंट्रोल रूम से मिली थी। करीब 10 मिनट बाद वैशाली, साहिबाबाद और कोतवाली फायर स्टेशन से सभी दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए थे। आग भीषण होने की वजह से मोदीनगर, लोनी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से भी दमकल वाहन बुलाने पड़े। टाटा स्टील व नॉर्थ इंडिया मॉल के दमकल वाहनों के साथ नगर निगम व नगर पालिका के पानी के टैंकरों की मदद भी ली गई। शाम करीब चार बजे टीम आग पर काबू पा सकी। आग किन कारणों से लगी, उसकी जांच की जा रही है। स्कूल में 1 हजार लोगों के लिए राहत शिविर बनवाया जिला प्रशासन ने कनावनी के पास आर्य पब्लिक स्कूल में राहत शिविर बनवाया है। यहां 1 हजार लोगों के रहने और उनके भोजन-पानी की व्यवस्था कराई है। रात में भी डीएम रविंद्र मांदड़ और डीसीपी धवल जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। सभी से हालचाल लेते रहे। साथ ही कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई। मौके पर पीएसी भी तैनात की गई है। SDM सदर अरुण दीक्षित ने बताया कि संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावित परिवारों के लिए राहत और सुविधा की जा रही हैं। आग में हुए नुकसान को लेकर पीड़ित परिवार आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। साथ ही घर का सामान भी दिया जाएगा। आग में जलकर 7 कुत्तों की भी मौत झुग्गियों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर एक एनीमल सेंटर भी राख हो गया। यहां 7 कुत्ते जिंदा जल गए। इसके अलावा कई आवारा कुत्ते बुरी तरह झुलस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बोले- झुग्गियों में रहने वालों का बहुत नुकसान हुआ प्रत्यक्षदर्शी आशीष गुप्ता ने बताया- यहां कम से कम 200 झुग्गियां जल गईं हैं। झुग्गियों में रहने वालों का बहुत नुकसान हो गया है। यहां पर पीछे जो बंगाल के लोग बसे हुए हैं, वो लोग झुग्गियों में ही खाना बनाते थे। खाना बनाते समय झुग्गी के तिरपाल में आग लग गई। जिससे सब जल रहा है। किसी का एक लाख का माल भरा था, किसी का दो का तो किसी का चार लाख तक का माल भरा हुआ था। हम लोगों का इस समय पन्नी का काम बढ़िया चल रहा था। इसलिए सारा स्टॉक गोदाम में लगा रखा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मस्जिद-दुकानों पर बुलडोजर चल रहा:35 फीट की मीनार भी तोड़ी जाएगी; 50 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात
    Next Article
    आनंद हत्याकांड: 4 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार:अस्पताल संचालक की तलाश में पुलिस टीमें दे रही दबिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment