Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Latest

    यूपी में ₹20,000 न्यूनतम वेतन की खबर झूठी! अंतरिम वेतन बढ़ोतरी पर सरकार का फैसला

    उत्तर प्रदेश सरकार ने ₹20,000 न्यूनतम वेतन की खबर को झूठा बताया है. सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है. हालांकि श्रमिकों को राहत देने के लिए अंतरिम वेतन वृद्धि का निर्णय लिया गया है. साथ ही वेज बोर्ड गठन और भविष्य में वेतन निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.

    ओवल ऑफिस में डिलीवरी से पॉलिसी प्रमोशन, ट्रंप ने ‘No Tax on Tips’ को बताया ऐतिहासिक

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में DoorDash से McDonald’s ऑर्डर लेकर ‘No Tax Tips’ पॉलिसी को प्रमोट किया. डिलीवरी ड्राइवर के साथ बातचीत के दौरान सियासी मैसेज दिया गया.

    इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के पीछे परमाणु मुद्दा बड़ी वजह! US ने रखी थी 20 साल बैन की मांग

    इस्लामाबाद वार्ता में अमेरिका ने ईरान पर 20 साल यूरेनियम संवर्धन रोकने का प्रस्ताव रखा, जिसे तेहरान ने ठुकरा दिया. मतभेदोंऔर अविश्वास के कारण समझौता नहीं हो सका.

    मिडिल-ईस्ट संकट के बीच IEA, IMF और वर्ल्ड बैंक की मीटिंग, जंग के आर्थिक असर पर चर्चा

    मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के ग्लोबल एनर्जी और आर्थिक प्रभावों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक समूह के प्रमुखों ने वॉशिंगटन में बैठक की है.

    बिहार में दिखेगी देश की सैन्य ताकत! DRDO प्रदर्शनी में ब्रह्मोस सहित कई मिसाइलों का दिखेगा जलवा

    बिहार के मोतिहारी में DRDO एक मेगा प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है. 15 से 18 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में ब्रह्मोस, आकाश और प्रलय जैसी अत्याधुनिक मिसाइलों के साथ-साथ स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा.

    सऊदी के दौरे पर जाएंगे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले 48 घंटों के अंदर सऊदी अरब की यात्रा पर जा सकते हैं. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बुलावे पर हो रही इस यात्रा में क्षेत्रीय घटनाक्रमों और वित्तीय सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है.

    UP में SIR के आंकड़ों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! डिप्टी CM के क्षेत्र में कटे सबसे ज्यादा वोट

    उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद आए मतदाता आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चेतावनी के बावजूद कई दिग्गज नेताओं के क्षेत्रों में भारी संख्या में वोट कटे हैं.

    बफ़र ज़ोन प्लान को ठुकराने के बाद हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल पर की रॉकेटों की बौछार

    US-Israel-Iran War LIVE Updates: होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी लागू होते ही US-ईरान तनाव और ज्यादा बढ़ गया है, ईरान ने इसे गैरकानूनी बताया है. तेल कीमतों में उछाल आया है और वैश्विक शक्तियां समुद्री रास्तों की सुरक्षा और कूटनीति पर जोर दे रही हैं.

    रूस ने अमेरिकी नाकेबंदी का किया विरोध, होर्मुज पर बातचीत के लिए विदेश मंत्री जाएंगे चीन

    US-Israel-Iran War LIVE Updates: होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी लागू होते ही US-ईरान तनाव और ज्यादा बढ़ गया है, ईरान ने इसे गैरकानूनी बताया है. तेल कीमतों में उछाल आया है और वैश्विक शक्तियां समुद्री रास्तों की सुरक्षा और कूटनीति पर जोर दे रही हैं.

    अंतरिक्ष से लौटते ही बेशुमार प्यार, NASA की क्रिस्टीना और उनके डॉग का वीडियो वायरल

    चांद मिशन से लौटने पर NASA की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच का उनके डॉग सैडी ने भावुक स्वागत किया. वीडियो वायरल हुआ और लोगों को पालतू जानवरों के प्यार की याद दिलाई.

    अमित की मौत में चारों पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग:परिवार ने कहा कि अधिकारी बचाने में जुटे, हादसे में नहीं पुलिस पिटाई से गई जान

    गाजियाबाद के निवाड़ी थाने में नगर पंचायत के कर्मचारी अमित चौधरी मौत के मामले में ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। एक दिन पहले बागपत से आरएलडी सांसद राजकुमार सांगवान ने इस मामले में सीएम योगी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। अमित की रविवार को निजी हॉस्पिटल में मौत हुई। इससे पहले घटना के तीसरे दिन निवाड़ी थाने में सैकड़ों की भीड़ ने धरना प्रदर्शन किया। अमित के भाई का कहना है कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों की अरेस्टिंग नहीं होती हम चुप नहीं बैठेंगे। पुलिस हिरासत में सरकारी जीप से कूदा अमित यह है पूरा मामला निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी अमित कुमार (32 साल) पुत्र सुभाष चौधरी नगर पंचायत में आउटसोर्सिग कर्मचारी हैं। वह पतला की चेयरमैन रीता चौधरी का ड्राइवर भी है। 7 अप्रैल की रात को अमित 3 साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच वहां पर निवाड़ी चौकी इंचार्ज लोकेंद्र पुलिस के साथ पहुंचे, इसके बाद पुलिस अमित को हिरासत में लेकर निवाड़ी थाने ले आई। अमित के छोटे भाई सुमित ने बताया कि मैं आर्मी में हूं। मेरी दिल्ली में पोस्टिंग है। पुलिस वाले मेरे भाई को लेकर गए। पुलिस ने अमित को हवालात में बंद करके पीटा। जब उसकी तबियत खराब हो गई। तो पुलिस उसे यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे। भाई बोला हादसे में मौत नहीं, यह हत्या अमित के भाई सुमित और पिता सुभाष चौधरी ने कहा कि हमें 8 अप्रैल की रात रात करीब डेढ़ बजे फोन आया कि अमित की तबियत खराब है। 12 अप्रैल को अमित की मौत हुई। भाई का कहना है कि पुलिस इसे हादसे में मौत होना दिखाना चाहती है, जबकि यह हत्या है। पुलिस गैर कानूनी ढंग से अमित को थाने लेकर आई, फिर हवालात में बंद करके पीटा गया। जिससे उसकी हालत खराब हुई। इस घटना के 4 सीसीटीवी सामने आए हैं। पहला सीसीटीवी अस्पताल के बाहर का, इसमें दिख रहा है कि अस्पताल के गेट पर पुलिस की गाड़ी रुकती है। इसके बाद पीछे का दरवाजा खोलकर एक युवक भाग जाता है। वहीं दूसरे सीसीटीवी में दिख रहा है कि युवक मोहल्ले की गलियों में दौड़ रहा है। पुलिसवाले उसका पीछा कर रहे हैं। एक अन्य सीसी टीवी में युवक सड़क पार करने का प्रयास करता है, सामने ट्रक दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपियों को बचा रही इस पूरे मामले में निवाड़ी थाने के दरोगा लोकेंद्र कुमार, दरोगा शाहिद खान, हेड कांस्टेबल सचिन मोहन, सिपाही नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया। वहीं अमित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। अमित के पिता का कहना है कि चारों पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए थे, लेकिन जो तहरीर हमनें दी पुलिस ने उसमें आरोपियों के नाम बचा दिए। हम इस पर जल्द ही फिर से आगे की रणनीति बना रहे हैं। अमित को इंसाफ दिलाकर रहेंगे, पूरे क्षेत्र के लोग हमारे साथ हैं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि जो तहरीर पिता ने दी थी उसी पर केस दर्ज किया गया। चारों पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं।