Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने VIDEO बनाकर किया सुसाइड:परिजन बोले- शिकायत के 5 दिन बाद भी रायबरेली पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय देवेश नामक युवक ने चार दिन पहले आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे उसने आत्महत्या से पहले बनाया था। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मनउखेड़ा निवासी राजाराम के बेटे देवेश की शादी दो साल पहले लक्ष्मणपुर मजरे असहन जगतपुर निवासी मैकू रावत की बेटी नीतू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी पिछले छह महीने से अपने मायके में रह रही थी। जिस दिन देवेश ने आत्महत्या की, उस दिन भी उसने अपनी पत्नी से बातचीत की थी। बातचीत का विवरण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके बाद ही देवेश ने यह कदम उठाया। आत्महत्या से पहले बनाए गए वायरल वीडियो में युवक ने कहा है कि यदि उसे कुछ होता है, तो उसके ससुराल वाले जिम्मेदार होंगे। मृतक के पिता राजाराम ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू नीतू ने उनके बेटे को फंसाने के लिए थाने और महिला आयोग तक शिकायतें की थीं। राजाराम के अनुसार, नीतू धमकी देती थी कि वह पूरे परिवार को दहेज प्रथा के मामले में फंसाकर जेल भेज देगी। इसी डर से देवेश ने आत्महत्या कर ली। राजाराम ने शिवगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने मृतक की पत्नी नीतू, ससुर मैकू, सास ब्रह्मादेवी सहित करीब आधा दर्जन लोगों पर देवेश को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं। तहरीर देने के पांच दिन बीतने को है मुकदमा न दर्ज होने पर मृतक के परिजन परेशान इस बारे में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा तहरीर मिली है पुलिस जांच कर रही है कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी किया है पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा जो दोषी होगा वह बक्सा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में पुलिस ने रुकवाया नाबालिग का बाल विवाह:मूसानगर के मुक्ता देवी मंदिर में चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई
    Next Article
    रायबरेली में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment