Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू:अमेठी के 12 केंद्रों पर 28,512 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, SP सरवणन टी ने संभाली कमान

    23 hours ago

    2

    0

    यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से अमेठी में शुरू हो गई है। यह परीक्षा 10 जून तक चलेगी। जिले के 12 निर्धारित केंद्रों पर कुल 28,512 अभ्यर्थी तीन दिनों में परीक्षा देंगे। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कागज और अन्य प्रतिबंधित सामान की गहन तलाशी ली जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पूरे जिले को तीन जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पुलिस अधीक्षक अमेठी, सरवणन टी, लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो और नकल की कोई गुंजाइश न रहे। आपात स्थिति से निपटने के लिए हर केंद्र के बाहर यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) और एम्बुलेंस तैनात की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए गोरखपुर सहित प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थी अमेठी पहुंचे हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि सोशल मीडिया सेल अफवाहों पर निगरानी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर ट्रक में घुसा अनियंत्रित कंटेनर:मेरठ के दादरी फ्लाईओवर पर हादसा, कंटेनर की बॉडी में फंसा चालक का शव
    Next Article
    UP सरकार, LDA और नगर निगम को नोटिस:लखनऊ में सहारा की जमीन पर सरकार का विधानसभा प्लान, लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment