Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या की, घर के बाहर टहल रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सोमवार देर रात बाइक सवार 2 बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी एक बाइक से दो लोग उसके पास पहुंचे। बदमाशों ने पीछे से पीठ में गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर रोहनिया थाना की पुलिस पहुंची। युवक को घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया। जहां रात भर युवक का इलाज चला। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में मरने से पहले युवक ने बताया था कि एक बाइक से 2 बदमाश आए थे। उन्हीं दोनों ने उसे गोली मारी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में 600 किलो गांजा जब्त, कीमत 10 करोड़:रावतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय तस्कर को पकड़ा कानपुर सोमवार देर रात को पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘से नो टू ड्रग्स’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। नेतृत्व में गठित दो विशेष टीमों ने 600 किलो से अधिक मादक पदार्थ से लदे ट्रक को पकड़कर एक अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सोमवार देर रात को क्राइम ब्रांच व रावतपुर पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर एक ट्रक कानपुर से होकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस टीमों ने ट्रक की तलाश शुरू की। संदिग्ध ट्रक दिखाई देने पर पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने लगा। करीब 15 किलोमीटर तक चले पीछा करने के बाद जीटी रोड पर ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 600 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद हुआ। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में बाप-बेटी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत:जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे थे, पड़ोसी गंभीर रूप से घायल वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। वे बेटी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे थे। बाइक चला रहा उनका पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर गांव निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64) और उनकी बेटी आंचल सोनकर (20) के रूप में हुई है। वे जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए जा रहे थे। उनके पड़ोसी दिनेश सोनकर बाइक चला रहे थे। यह हादसा फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर-जौनपुर बाईपास मार्ग पर बेलवा नागापुर के पास हुआ। एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए। पढ़ें पूरी खबर आगरा में उटंगन नदी में डूबकर 2 बच्चों की मौत, बकरियां चराने गए थे आगरा में मंगलवार को सुबह उटंगन नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे बकरियां चराने नदी किनारे गए थे। बकरियां चराने के दौरान दोनों बच्चे नदी में नहाने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। करीब 20 मिनट बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रशांत (12) और लक्ष्मण (11) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पढ़ें पूरी खबर कौशांबी में 8वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, मरने से पहले घर फोन किया कौशांबी में 8वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर 12 बजे छात्रा घर पर बिना बताए 18 किलोमीटर दूर स्टेशन पहुंच गई। वह काफी देर तक स्टेशन परिसर में टहलती रही। इसके बाद छात्रा ने एक महिला परीक्षार्थी से मोबाइल फोन मांगा और भाभी को फोन किया। रोते हुए उसने कहा, मैं भरवारी रेलवे स्टेशन पर हूं, और इतना कहकर फोन काट दिया। जिसके बाद भाभी ने पति को फोन कर इसकी सूचना दी। भाई तुरंत फोन करके महिला से कहा कि "उसे पकड़कर रखिए, मैं तुरंत पहुंच रहा हूं। बात करने के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया। महिला परीक्षार्थी ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला भरवारी रेलवे स्टेशन का है। पढ़ें पूरी खबर… घरेलू विवाद में आरोपी को लॉकअप में रखा, हाईकोर्ट का आदेश- दरोगा ने कानून नहीं माना; 35 हजार देने होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस के रवैये पर कड़ी टिप्पणी की। कहा कि वे अक्सर यह मानकर नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं कि उनके कामों पर किसी का ध्यान नहीं जाएगा। कोर्ट ने प्रयागराज निवासी मतंबर मिश्रा को घरेलू विवाद की शिकायत के बाद बिना वैधानिक आधार के 24 घंटे तक लॉकअप में रखने को गंभीर अधिकार हनन माना। जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस संजीव कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार को 30 दिनों के भीतर याचिकाकर्ता को 25 हजार रुपए मुआवजा और 10 हजार रुपए वाद का खर्चा देने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि ये पैसे दोषी पुलिसकर्मी से वसूले जाएंगे। यानी अब दोषी प्रभारी सब इंस्पेक्टर को कुल 35 हजार रुपए याचिकाकर्ता को देने होंगे। मतंबर मिश्रा ने प्रभारी सब इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश दुबे पर गैरकानूनी तरीके से 24 घंटे तक हिरासत (लॉकअप) में रखने का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक:वकील बोले- गार्ड्स एजेंसी के थे, गोली खान सर ने नहीं चलाई, दबाव में FIR हुई
    Next Article
    जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा में आज पहुंचेंगे सीएम योगी:आठवें दिन की कथा में बोले- पत्नी नहीं, धर्मपत्नी होती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment