Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 50 केंद्रों पर हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा:पहले दिन 30% अभ्यर्थी अनपुस्थित रहे, 10 जून तक होंगे एग्जाम

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक होनी है। आठ जून से यह परीक्षा आयोजित हो रही है जो 10 जून तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों के कपड़ों की चेकिंग हुई। जूते उतरवाकर तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा सिस्टम की निगरानी AI आधारित कैमरों से की जा रही है। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस परीक्षा में कुल 1.32 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 50 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, पहले दिन (आठ जून) की परीक्षा में करीब 29% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा में 22032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। यहां 6560 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यानी पहली पाली में 15472 परीक्षार्थी परीक्षा दिए। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में 22032 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे जिसमें 15339 परीक्षार्थी शामिल रहे। दोनों पाली की परीक्षा में करीब 70% परीक्षार्थी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बाप-बेटी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत:जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे थे, पड़ोसी गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    9 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार डाला:बहराइच में घर के बरामदे से खींच ले गया, 200 मीटर दूर मिला शव, पिता की गोद में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment