Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपाल यादव ने DM से की मुलाकात:जनसमस्याएं उठाईं, सरकार पर बिजली-पानी संकट और पेपर लीक पर साधा निशाना

    6 hours ago

    1

    0

    इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को इटावा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात की। जिलाधिकारी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को दिन और रात पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं, जहां लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है। शिवपाल सिंह यादव ने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धान की बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान चिंतित हैं और उनकी खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से किसानों को तत्काल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। मेहनत करने वाले युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में निराशा का माहौल है। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए केशव प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग समाजवादी पार्टी को सैफई तक सीमित करने की बात करते हैं, वे खुद 2027 के विधानसभा चुनाव तक राजनीति में टिकने की स्थिति में नहीं रहेंगे। जनता ऐसे नेताओं को जवाब देने का काम करेगी। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ "मन की बात" करते हैं, लेकिन जनता की वास्तविक समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में रुचि नहीं दिखाते। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई है सभी लोग भाजपा से लड़ाई लड़ रहे है, आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। भाजपा द्वेषभावना से विपक्षी पार्टियों पर कार्रवाई करवाती है इंकम टेक्स से लेकर कई हथकंडे अपनाती है जो लोकतंत्र के विरुद्ध है। लोकसभा चुनाव के परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा दावा किया जा रहा था कि समाजवादी पार्टी केवल परिवार की दो सीटें तक सीमित रहेंगे। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर भाजपा के दावों को गलत साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों को नकारते हुए इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया था। सपा नेता ने दावा किया कि जो लोग समाजवादी पार्टी को सत्ता से दूर रखने के सपने देख रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में जनता ही घर भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती जनसमस्याओं और सरकार की नाकामियों का जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में प्रेम प्रसंग में लाइममैन की गला काटकर हत्या:डेढ़ किमी दूर मिला सिर कटा शव, नाबालिग प्रेमिका के माता-पिता गिरफ्तार
    Next Article
    गौतमबुद्धनगर में 5,903 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त:1 साल तक चला अभियान, प्राधिकरण की 13.25 लाख वर्ग गज जमीन भी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment