Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस परीक्षा देने जा रहीं लड़कियों से रेप की कोशिश:ऑटो चालक से भिड़ीं, दांत से काटा; लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहीं 2 महिला अभ्यर्थियों से ऑटो ड्राइवर ने रेप की कोशिश की। वह उन्हें चारबाग से आलमबाग बस स्टेशन न ले जाकर सुनसान जगह ले गया। छेड़छाड़ और मारपीट की, लेकिन दोनों लड़कियां आरोपी से भिड़ गईं। एक ने धक्का दिया और दूसरी ने दांत से उसकी उंगली काटकर शोर मचा दिया। इसी बीच एक राहगीर गुजर रहा था। उसे देखकर आरोपी भाग गया। राहगीर ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने दोनों को ट्रेन से रायबरेली परीक्षा देने के लिए भेज दिया। पुलिस की 3 टीमें आरोपी की तलाश में लग गईं। सीसीटीवी खंगाले गए। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हरदोई के हसीब के रूप में की। पुलिस ने सोमवार देर रात घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल, लखीमपुर खीरी की रहने वाली 2 सहेलियों का सोमवार को रायबरेली में सिपाही भर्ती का पेपर था। दोनों एक दिन पहले मड़ियांव में अपने रिश्तेदार के घर रुकी थीं। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पहचान की डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चारबाग से पारा तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपी हसीब की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात आरोपी के मुन्नू खेड़ा पुलिया के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी नहर पुलिया की तरफ भागा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हसीब आदतन अपराधी है। 2024 में हरदोई में ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था इससे पहले आरोपी ने 2024 में भी उसने हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। वहां उसने एक महिला को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके लिए वह जेल भी जा चुका है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- सिपाही परीक्षा से लौट रहे बाप-बेटे को डम्पर ने रौंदा : कानपुर से दोनों बाइक से लखनऊ लौट रहे थे लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कानपुर रोड पर हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंगबली के मंदिरों में भक्तों की भीड़:गाय को लड्डू का प्रसाद खिलाया, 1200 km दूर से आया दर्शन करने
    Next Article
    रामभद्राचार्य बोले- आशुतोष महाराज का आपराधिक इतिहास जानकर कांप रहा:आशुतोष ने कहा था- जगद्गुरु की हत्या हो सकती है, मेरे पास सबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment