Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में 847 अपसेंट:रामपुर में 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 4128 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 847 अनुपस्थित रहे। केवल 3281 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान पत्रों का सत्यापन और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। पहली पाली के सफल आयोजन के बाद प्रशासन दूसरी पाली की परीक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। यह परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक, पुलिस कांस्टेबल और महिला पुलिस कांस्टेबलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं, जबकि कंट्रोल रूम से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने दोहराया कि भर्ती परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौतमबुद्धनगर में 5,903 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त:1 साल तक चला अभियान, प्राधिकरण की 13.25 लाख वर्ग गज जमीन भी थी
    Next Article
    Deepika-Ranveer: नया आशियाना देखने पहुंचे दीपिका-रणवीर, बालकनी में चहकते आए नजर; एक्ट्रेस की बेबी बंप के साथ PHOTO हुई वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment