Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीरा बाबा मेले के चढ़ावे में गबन का आरोप:बुलंदशहर में आज़ाद अधिकार सेना ने DM-SSP से जांच की मांग की

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के अमरपुर गांव में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मीरा बाबा की जात मेले के चढ़ावे में कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने इस संबंध में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजा है। शिकायत के अनुसार, आषाढ़ माह (जून-जुलाई) के प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले इस धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और दान-चढ़ावा अर्पित करते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि मेले में प्रतिवर्ष लगभग 8 से 10 लाख रुपये या उससे अधिक की धनराशि एकत्र होती है। आरोप है कि इस धनराशि का कोई सार्वजनिक लेखा-जोखा, ऑडिट रिपोर्ट या आय-व्यय विवरण ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत नहीं किया जाता। शिकायत में कहा गया है कि यह चढ़ावा और दान राशि ग्राम प्रधान गोविंद सैनी और ग्राम सचिव प्रिया के नियंत्रण में रहती है। पारदर्शी रिकॉर्ड उपलब्ध ग्रामीणों का आरोप है कि यह धनराशि ग्राम पंचायत के आधिकारिक खाते में जमा नहीं कराई जाती और इसके उपयोग का कोई पारदर्शी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। संगठन ने वर्ष 2021 से 2025 तक प्राप्त हुई धनराशि के वित्तीय अभिलेख सार्वजनिक न होने पर गबन और दुरुपयोग की आशंका जताई है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि ग्राम अमरपुर में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था या अन्य सार्वजनिक विकास कार्यों में इस धनराशि के उपयोग का कोई स्पष्ट प्रमाण ग्रामीणों को नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों के बीच धनराशि के उपयोग को लेकर गंभीर संदेह पैदा हो गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आज़ाद अधिकार सेना ने मांग की है कि धार्मिक आयोजनों में प्राप्त होने वाली धनराशि जनविश्वास से जुड़ी होती है, इसलिए इसका विधिसम्मत लेखा-जोखा और ऑडिट होना चाहिए। संगठन ने जांच में गबन या अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    इकाना स्टेडियम की जांच करेगी एलडीए की समिति:अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं कर रहा स्टेडियम प्रशासन; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment