Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसून 5 दिन में 13 राज्यों में पहुंचा:MP-UP में आंधी-बारिश, केरलम-कर्नाटक में रेड अलर्ट; राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी

    8 hours ago

    1

    0

    देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया। इसने सोमवार को तेलंगाना में एंट्री ली। मानसून पश्चिमी तट पर अब मुंबई से 150 किमी दूर है। अगले 48 घंटे में यह मुंबई में दस्तक दे सकता है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। यूपी के गोरखपुर और जालौन में भी तेज बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 60 से 120kmph की रफ्तार से हवा चली। इधर, राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को श्रीगंगानगर 45.6°C तापमान रहा। फलोदी में 44.8°C, जैसलमेर और बीकानेर में 44.4°C तापमान दर्ज किया गया। मौमस विभाग के मुताबिक मंगलवार को 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। पूरे केरलम और कर्नाटक के 2 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मानसून अपडेट... राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 10 जून: 11 जून: दिल्ली में 43.4°C तक पहुंचा पारा, 8 राज्यों में लू का अलर्ट उत्तर भारत में गर्मी फिर तेज हो गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 42.2°C रहा, जो सामान्य से 2°C अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। IMD ने आज 8 राज्यों में लू का अलर्ट दिया है। इनमें मध्य प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पूर्व), दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र (विदर्भ), हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान शामिल हैं। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: जबलपुर-बड़वानी समेत 18 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से 2 दिन हीटवेव की चेतावनी मध्य प्रदेश के जबलपुर-बड़वानी समेत 18 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 10 और 11 जून को 5 जिलों भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून की एंट्री 15 से 18 जून के बीच हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ-उन्नाव में आंधी-बारिश, एक की मौत, आज 16 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट उत्तर प्रदेश के लखनऊ, उन्नाव और आसपास के इलाकों में सोमवार रात तेज आंधी और बारिश हुई। उन्नाव में कई पेड़ उखड़े। पेड़ के नीचे दबने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। कई गांवों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म, तापमान 45.6° रहा; आज 7 जिलों में आंधी-बारिश, 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान का श्रीगंगानगर सोमवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 46.6° रहा। इसके अलावा जैसलमेर, बीकानेर में भी तापमान 44°C से 46°C के बीच रहा। आज अलवर, भरतपुर, दौसा समेत 7 जिलों में आंधी बारिश और जैसलमेर-जोधपुर समेत 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 8 जिलों का तापमान 41°C के पार, 43.4°C के साथ रोहतास सबसे गर्म बिहार में सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 41°C से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा 43.3°C रोहतास का रहा। बक्सर में 42.7°C और कैमूर में 42.4°C तापमान रहा। आज चंपारण-शिवहर समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंंड: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समते 8 जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 37°C उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। आज भी 8 जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंधी-बारिश की चेतावनी है। सोमवार को भी चंपावत, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश हुई थी। सोमवार को सबसे अधिक 37°C तापमान देहरादून का रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:हमारे एटमी हथियार 2 साल में 180 से बढ़कर 190 हुए; यह पाकिस्तान से 20 ज्यादा
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:भारतीय नौसेना ने चौथे बड़े सर्वे वेसल जहाज 'संशोधक' का प्रतीक चिह्न जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment